blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: 50% of students whose visas were cancelled in the US are Indians | अमेरिका में वीजा रद्द होने वाले छात्रों में 50% भारतीय: चीनी छात्र दूसरे नंबर पर; विदेश विभाग का छात्रों को देश छोड़ने का आदेश
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > 50% of students whose visas were cancelled in the US are Indians | अमेरिका में वीजा रद्द होने वाले छात्रों में 50% भारतीय: चीनी छात्र दूसरे नंबर पर; विदेश विभाग का छात्रों को देश छोड़ने का आदेश
50% of students whose visas were cancelled in the US are Indians | अमेरिका में वीजा रद्द होने वाले छात्रों में 50% भारतीय: चीनी छात्र दूसरे नंबर पर; विदेश विभाग का छात्रों को देश छोड़ने का आदेश
Information

50% of students whose visas were cancelled in the US are Indians | अमेरिका में वीजा रद्द होने वाले छात्रों में 50% भारतीय: चीनी छात्र दूसरे नंबर पर; विदेश विभाग का छात्रों को देश छोड़ने का आदेश

BlogWire Team
Last updated: April 18, 2025 11:10 pm
By BlogWire Team
6 Min Read
Share
SHARE


वॉशिंगटन7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से 50% भारतीय छात्र हैं।

अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) ने ऐसे ही 327 छात्रों की जानकारी इक्ट्ठा की है। इनमें से 50% से ज्यादा भारतीय छात्र हैं। भारत के बाद दूसरा नंबर चीन का है। इस लिस्ट में शामिल 14% छात्र चीनी हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग पिछले चार महीनों से विदेशी छात्रों के डेटा की जांच कर रहा है। इसके जरिए इजराइल के खिलाफ और हमास के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले विदेश छात्रों का वीजा रद्द किया जा रहा है।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक 26 मार्च तक 300 से ज्यादा ‘हमास समर्थक’ छात्रों का F-1 वीजा रद्द किया जा चुका है। इसमें कई भारतीय छात्र भी शामिल हैं।

AI ऐप की मदद से छात्रों की पहचान कर रही अमेरिकी सरकार

अमेरिकी सरकार AI ऐप ‘कैच एंड रिवोक’ की मदद से ऐसे छात्रों की पहचान कर रही है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक 26 मार्च तक 300 से ज्यादा ‘हमास समर्थक’ छात्रों का F-1 वीजा रद्द किया जा चुका है। इसमें कई भारतीय छात्र भी शामिल हैं।

इस ऐप की मदद से सबसे पहले 5 मार्च को तुर्किये की एक छात्रा रुमेसा ओजतुर्क की पहचान की गई थी। वह टफ्ट्स यूनिवर्सिटी, बोस्टन में पढ़ाई कर रही थी। उसने सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट किया था, जिसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उसका वीजा रद्द कर दिया।

ई-मेल में चेतावनी- देश छोड़ दें, वरना हिरासत में लिया जाएगा

यह मेल कई यूनिवर्सिटी के छात्रों को भेजा गया है। इसमें हार्वर्ड, कोलंबिया, येल, कैलिफोर्निया और मिशिगन यूनिवर्सिटी जैसे चर्चित संस्थान हैं। हालांकि कितनी यूनिवर्सिटीज के कितने छात्रों को यह मेल भेजा गया है, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ईमेल में छात्रों से कहा गया कि उनका F-1 वीजा अमेरिका के इमिग्रेशन एंड नेशनैलिटी एक्ट की धारा 221(i) के तहत रद्द कर दिया गया है। अब अगर वे अमेरिका में रहते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है, उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है या उन्हें डिपोर्ट किया जा सकता है।

ईमेल में यह भी बताया गया है कि छात्रों को उनके गृह देशों के अलावा दूसरे देशों में भी भेजा जा सकता है। इसलिए बेहतर है कि छात्र खुद ही अमेरिका छोड़ दें।

भारतीय छात्रों ने अमेरिका में खर्च किए 1.38 लाख करोड़ रुपए

ओपन डोर्स रिपोर्ट 2024 के मुताबिक अमेरिका में 2023-24 में 3 लाख 32 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे थे। यह पिछले 2022-23 की तुलना में 23% ज्यादा है। इसमें से ज्यादातर F-1 वीजा वाले हैं, क्योंकि यह विदेशी छात्रों के लिए सबसे आम वीजा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 4 लाख तक पहुंच सकती है।

अमेरिका में हर भारतीय छात्र औसतन 30 से 70 लाख रुपए खर्च करता है। शहर, यूनिवर्सिटी के आधार पर खर्च में इतना अंतर आता है। कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान के आधार पर बताया गया है कि अमेरिका में भारतीय छात्रों ने 2023-24 में 1.38 लाख करोड़ रुपए खर्च किए।

भारतीय विदेश मंत्रालय की सलाह- अमेरिकी कानून मानें भारतीय छात्र

विदेश मंत्रालय (MEA) ने 30 मार्च 2025 को एक बयान कर अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों से वहां के स्थानीय कानूनों और वीजा नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद में कहा, “हमारे छात्रों को सलाह है कि वे अमेरिका में ऐसी गतिविधियों से बचें, जो उनके वीजा स्टेटस को खतरे में डाल सकती हैं।”

भारत सरकार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर दूतावास और वाणिज्य दूतावास उनकी मदद के लिए उपलब्ध हैं। मार्च 2025 में वीजा रद्द होने की घटनाओं के बाद, जयशंकर ने कहा कि वे अमेरिकी अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि भारतीय छात्रों के साथ निष्पक्ष व्यवहार हो। हालांकि, भारतीय सरकार ने अब तक इस मामले में कोई औपचारिक विरोध दर्ज नहीं किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय या फिर भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह साफ नहीं किया है कि अब तक कितने भारतीय छात्रों का वीजा रद्द हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमीग्रेंट्स मामलों को डील करने वाले कई वकीलों ने कहा है कि उन्हें कुछ भारतीय छात्रों का वीजा रद्द होने की जानकारी मिली है। हालांकि, यह आंकड़ा कितना है, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

————————-

अमेरिका में विदेशी छात्रों के वीजा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

वीजा रद्द होने पर भी अमेरिका छोड़ना जरूरी नहीं:अमेरिका के 2 टॉप इमिग्रेंट्स एक्सपर्ट्स की राय; ट्रम्प सरकार ने देश छोड़ने को कहा था

अमेरिका ने कई विदेशी छात्रों का F-1 वीजा रद्द कर दिया है। कुछ को ई-मेल कर देश छोड़ने की चेतावनी दी गई है तो कुछ को डिटेन कर लिया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने देश विरोधी एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

You Might Also Like

SBI Home Loan Interest Rate 2025; EMI Calculator | RBI Repo Rate | SBI का होम लोन 0.25% सस्ता हुआ: अब 8% इंटरेस्ट पर मिलेगा कर्ज, यहां समझें EMI कितनी कम हो जाएगी

Gold All Time High | Gold ETF Investment Returns Benefits Details | ऑल टाइम हाई पर सोना: आगे और बढ़ सकते हैं दाम, गोल्ड ETF के जरिए करें निवेश; एक साल में दिया 29% तक का रिटर्न

Supreme Court on Tree Cutting in Taj Trapezium Zone Environmists say this comment eye opening to State Governments | 1,734 वर्ग KM वन भूमि पर चली आरी, SC बोला- पेड़ों की कटाई इंसान की हत्या से भी बड़ा अपराध, पर्यावरणविदों ने सरकार से कहा

Holi 2025 PM Modi Rahul Gandhi Akhilesh Yadav Mamata Banerjee social media post

उत्तर कोरिया की 'आसमानी आंख' ने उड़ाई अमेरिका की नींद', जानें क्या है भारत से कनेक्शन

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
gaming

Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

By BlogWire Team
4 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?