- Hindi News
- Sports
- Bhopal SAI Sports Academy Controversy; Safaikarmi VS Employees Bribe
स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी हॉस्पिटल में एडमिट नीतू बाई।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के भोपाल सेंटर के 2 कर्मचारियों ने सोमवार को जहर (फिनायल) पीकर सुसाइड करने की कोशिश की।
मिली जानकारी के अनुसार, नीतू बाई और सुरेश फकीरा सोमवार को SAI भोपाल के रीजनल डायरेक्टर अभिषेक चौहान से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों की बात नहीं सुनी। ऐसे में नीतू और सुरेश ने परिसर के बॉथरूम में जाकर फिनायल पी लिया। इसके बाद परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
दरअसल, SAI भोपाल ने कुछ दिन पहले 5 कर्मचारियों को नौकरी निकाल दिया था और सोमवार, 10 मार्च को कर्मचारियों की नौकरी का आखिरी दिन था। सभी कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर साई में सफाई करते थे।

नीतू बाई ने साई के बॉथरूम में जाकर फिनायल पीया।

फिनायल पीने के नीतू की हालत बिगड़ी।

फिनायल पीने के बाद साई परिसर में हंगामा होने लगा।
नीतू-सुरेश जेपी हॉस्पिटल में एडमिट, हालत स्थिर जहर पीने वाले दोनों कर्मचारियों को भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ड्युटी पर मौजूद डॉक्टर्स के मुताबिक, दोनों की हालत स्थिर है।

नीतू को जेपी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
आरोप- ठेकेदार में 5 लाख रिश्वत मांगी नीतू बाई के पति ने दैनिक भास्कर को बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद संबंधित ठेकेदार ने हमें वापस रखने के लिए 25-25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। SAI के अधिकारी हमें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। हमारी सैलरी कम कर दी गई। ट्रांसफर किया किए गए। नीतू बाई, सुरेश फकीरा, प्रदीप, गणेश और राजू लोहट को नौकरी से निकाला गया है।
————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
रोहित ने लगातार 13वां ICC मैच जीता: 2 ICC ट्रॉफी जीतने वाले चौथे कप्तान, 9वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने; रिकॉर्ड्स

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 252 रन के टारगेट को रोहित शर्मा के रिकॉर्ड 76 रन की बदौलत 49 ओवर में हासिल कर लिया। रविवार को रिकॉर्ड्स का दिन रोहित शर्मा के नाम रहा। रोहित लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बने। रोहित शर्मा ने ICC टूर्नामेंट्स में लगातार 13 वीं जीत दर्ज की। रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले 8वें और तीसरे भारतीय कप्तान बने। वे लगातार 2 ICC फाइनल जीतने वाले चौथे कप्तान भी बने। पढ़ें पूरी खबर…