blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Business News Update; share market, gold silver all time high, noel tata, ratan tata | चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार: सोना ₹88,354 के ऑलटाइम हाई पर, रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर बने नोएल टाटा
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > Business News Update; share market, gold silver all time high, noel tata, ratan tata | चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार: सोना ₹88,354 के ऑलटाइम हाई पर, रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर बने नोएल टाटा
Business News Update; share market, gold silver all time high, noel tata, ratan tata | चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार: सोना ₹88,354 के ऑलटाइम हाई पर, रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर बने नोएल टाटा
Information

Business News Update; share market, gold silver all time high, noel tata, ratan tata | चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार: सोना ₹88,354 के ऑलटाइम हाई पर, रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर बने नोएल टाटा

BlogWire Team
Last updated: March 19, 2025 1:32 am
By BlogWire Team
7 Min Read
Share
SHARE


  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Silver All Time High, Noel Tata, Ratan Tata

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोने-चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹253 बढ़कर ₹88,354 हो गया है। एक किलो चांदी ₹633 महंगी होकर ₹1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, शिरीन और डीनना जीजीभॉय के साथ रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) के बोर्ड में शामिल हो गए हैं।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार: 633 रुपए बढ़कर 1 लाख 400 रुपए किलो हुई, 10 ग्राम सोना ₹88,354 ऑलटाइम हाई

सोने-चांदी की कीमत 18 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹253 बढ़कर ₹88,354 हो गया है। इससे पहले गोल्ड कल ₹88,101 पर था।

वहीं, एक किलो चांदी ₹633 महंगी होकर ₹1,00,400 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹99,767 प्रति किलो था। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

2. रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर बने नोएल: सौतेली बहनें शिरीन और डीनना भी बोर्ड में शामिल, डेरियस खंबाटा ने RTET से दिया इस्तीफा

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, शिरीन और डीनना जीजीभॉय के साथ रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) के बोर्ड में शामिल हो गए हैं। शिरीन और डीनना दिवंगत रतन टाटा की सौतेली बहनें और नोएल टाटा उनके सौतेले भाई हैं। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा ट्रस्टी प्रमित झावेरी और डेरियस खंबाटा ने ये नियुक्तियां की हैं।

ट्रस्ट ने टाटा ग्रुप के दो अधिकारियों आरआर शास्त्री और जमशेद पोंचा को भी बोर्ड का नया मेंबर बनाया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, इन नियुक्तियों के बाद खंबाटा ने RTET बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने फाइनेंशियल डेली को बताया कि RTET में आपसी हितों के स्केलेबल प्रोजेक्ट्स पर टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर काम करने की क्षमता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

3. 5 मिनट में 400km चलने के लिए चार्ज होगी कार: BYD ने सबसे तेज चार्जिंग वाला प्लेटफॉर्म बनाया, ये टेस्ला के सुपरचार्जर से दोगुना फास्ट

चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी BYD ने एक ऐसा चार्जिग सिस्टम बनाया है जो कार को 5 मिनट में 400 किलोमीटर तक चलने के लिए चार्ज कर सकता है।

यानी, जितना समय पेट्रोल भराने में लगता है उतने ही समय में आपकी कार लगभग फुल चार्ज हो जाएगी। कंपनी ने इसे ‘सुपर ई-प्लेटफॉर्म’ नाम दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

4. स्टारलिंक पर सिंधिया बोले- लाइसेंस तभी, जब गाइडलाइंस पूरी होंगी: हमारा बाजार खुला, लेकिन नियम मानने होंगे

इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में ऑपरेशन शुरू करने के लिए सरकार से लाइसेंस तभी मिलेगा, जब वह सभी जरूरी गाइडलाइंस को पूरा करेगी। यह बात केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही है।

सिंधिया ने मंगलवार को मनीकंट्रोल को बताया कि हमारा फोकस कंज्यूमर के हिसाब से नीति बनाना है। अगर किसी भी कंपनी को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देना है, तो उसे सभी शर्तें पूरी करनी होंगी। लाइसेंस लेना होगा, स्पेक्ट्रम प्राप्त करना होगा। इसके बाद ऑपरेशन शुरू करना होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

5. गूगल ने ₹2.7 लाख करोड़ में विज को खरीदा: ये गूगल की सबसे बड़ी डील; क्लाउड सिक्योरिटी बिजनेस में माइक्रोसॉफ्ट को टक्कर देगी

टेक कंपनी गूगल ने क्लाउड सिक्योरिटी फर्म विज (Wiz) को 32 बिलियन डॉलर (2.7 लाख करोड़ रुपए) में खरीद लिया है। कंपनी ने मंगलवार को विज के साथ डील साइन की है। ये गूगल की अब तक की सबसे बड़ी डील है।

सौदे के तहत विज, गूगल क्लाउड बिजनेस का हिस्सा बनेगी। खरीदारी पर गूगल ने कहा कि हमारी क्लाउड सिक्योरिटी सर्विस पहले से ही मजबूत हैं। विज के जुड़ने से यह और ज्यादा बेहतर होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…

टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट के लिए 1 महीने से भी कम समय: 5 साल की FD या टाइम डिपॉजिट अकाउंट, यहां देखें कहां निवेश करना रहेगा बेहतर

वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में 1 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अगर आपने अभी तक टैक्स सेविंग्स प्लानिंग नहीं की है तो अभी भी इसके लिए निवेश कर सकते हैं। अगर आप टैक्स बचाने के साथ कहीं ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे तो टैक्स सेविंग्स FD (5 साल की FD) और पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट आपके लिए सही हो सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

You Might Also Like

BSNL ने निजी कंपनियों की कर दी हवा टाइट, 180 दिन तक सिम एक्टिव रहने का हो गया धांसू जुगाड़

Donald Trump Threat To Harvard University Tax Exempt Status For Not Accepting Policy Change

Shirdi Sai Baba temple received fake bomb threat, temple trust received email | भास्कर अपडेट्स: केंद्र सरकार ने IMF में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को बर्खास्त किया, वित्तीय संस्था ने कार्यशैली पर चिंता जताई थी

'COVID-19 वैक्सीन और कोरोना से मौतों के मामले अलग-अलग नहीं…', सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे पर केंद्र को दिया ये निर्देश

RCB vs GT Playing 11, IPL 2025: कोहली के सामने आज होंगे DSP स‍िराज, RCB को बदलाव की जरूरत नहीं, गुजरात में होगा फेरबदल? – rcb vs gt playing 11 ipl 2025 team prediction ipl preview eyes on shubman gill virat kohli Siraj ntcpas

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
ऑनलाइन ठगी का सबसे बड़ा केस! MBA प्रोफेशनल ने गंवा दिए 11.50 करोड़ रुपये, जानिए कैसे फंसा जाल में
gaming

ऑनलाइन ठगी का सबसे बड़ा केस! MBA प्रोफेशनल ने गंवा दिए 11.50 करोड़ रुपये, जानिए कैसे फंसा जाल में

By BlogWire Team
0 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?