blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: one party one election BJP all states and district president election together | एक पार्टी एक चुनाव पर सहमति बना रही भाजपा: मंडल से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव एक साथ होगा; फिलहाल 26 राज्यों के संगठन चुनाव पेंडिंग
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > one party one election BJP all states and district president election together | एक पार्टी एक चुनाव पर सहमति बना रही भाजपा: मंडल से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव एक साथ होगा; फिलहाल 26 राज्यों के संगठन चुनाव पेंडिंग
one party one election BJP all states and district president election together | एक पार्टी एक चुनाव पर सहमति बना रही भाजपा: मंडल से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव एक साथ होगा; फिलहाल 26 राज्यों के संगठन चुनाव पेंडिंग
Information

one party one election BJP all states and district president election together | एक पार्टी एक चुनाव पर सहमति बना रही भाजपा: मंडल से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव एक साथ होगा; फिलहाल 26 राज्यों के संगठन चुनाव पेंडिंग

BlogWire Team
Last updated: April 19, 2025 12:11 am
By BlogWire Team
5 Min Read
Share
SHARE

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • One Party One Election BJP All States And District President Election Together

नई दिल्ली24 मिनट पहलेलेखक: सुजीत ठाकुर

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल)

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव एक साथ कराने पर सहमति बन रही है। ऐसा होने पर मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक निश्चित समय अवधि में हो सकेगा।

इससे सभी प्रदेशों में संगठनात्मक काम एकरूपता से संभव हो सकेगा। बीते तीन दिनों में भाजपा के शीर्ष नेताओं की संगठनात्मक चुनाव, राष्ट्रीय मुद्दे और केंद्र सरकार की नीतियां आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

भाजपा में अभी 26 राज्यों के संगठन चुनाव पेंडिंग हैं। कम से कम आधे यानी 18 राज्यों के चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव घोषित होता है।

सूत्रों के अनुसार सभी प्रदेश यूनिट्स से कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर बचे हुए 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर प्रदेशाध्यक्ष का नाम घोषित कर दें। यदि कुछ प्रदेशों में दिक्कत हो भी तो उसे अगले महीने तक पूरी कर लें।

पार्टी के सीनियर लीडर के मुताबिक…

QuoteImage

एक देश एक चुनाव की तर्ज पर संगठन में एक साथ चुनाव का सैद्धांतिक फैसला लिया गया है। कुछ प्रदेशों में पांच साल से एक ही व्यक्ति अध्यक्ष है। इससे भ्रम की स्थिति बन रही है।

QuoteImage

सभी प्रदेशाध्यक्षों का कार्यकाल साथ शुरू होगा

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशाध्यक्षों का कार्यकाल साथ शुरू होगा तो तीन साल तक उसके पास संगठन के काम करने का अवसर होगा। इस दौरान सभी प्रदेशों में समान अवधि और समान तरीके से काम संभव होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रमुख के चुनाव संपन्न होने के सात दिन के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी। इसे लेकर सहमति बन रही है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी प्रदेशों के पूर्णकालिक अध्यक्ष और उनकी टीम बनी हुई मिलेगी, जिससे काम में समग्रता होगी।

अध्यक्ष कार्यकाल 5 साल करने का भी सुझाव 3 दिनों की बैठक में चर्चा हुई कि क्या संगठन में विभिन्न स्तरों के अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाना उचित रहेगा। सुझाव आया कि अध्यक्ष का कार्यकाल 3 से बढ़ाकर 5 साल किया जाए। इसका प्लानिंग लोकसभा चुनाव के हिसाब से हो।

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी अध्यक्षों का कार्यकाल 3 साल का है। उसे निरंतरता में एक और अवधि (3 साल) के लिए अध्यक्ष बना सकते हैं। इससे दिक्कत यह आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय और कई प्रदेशों के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाता है और उसे विस्तार देना पड़ता है। इससे भ्रम की स्थिति रहती है कि कार्यकाल नहीं बढ़ा या बढ़ भी गया तो कुछ महीनों में नया अध्यक्ष बनेगा और अपनी टीम बनाएगा।

इससे मौजूदा टीम के कार्यों में जोश कम हो जाता है। हालांकि, अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने का अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।

गैर सियासी 500 युवाओं को भाजपा टीम में जगह मिलेगी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पीएम मोदी ने सवा लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाने की बात की थी, जिनकी सियासी पृष्ठभूमि नहीं है। पार्टी सभी स्तरों यानी निकाय, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर दो गैर-राजनीतिक युवाओं को टीम में शामिल करने का प्रयास कर रही है। 500 महिला-पुरुष युवाओं को भाजपा की टीम में जगह मिलने की उम्मीद है।

……………………………

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ी ये खबर पढ़ें…

नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक:एक हफ्ते में हो सकता है फैसला; भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 8 दावेदार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा हो सकती है। बैठक में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई है। अगले दो-तीन दिनों में करीब आधा दर्जन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद कभी भी शुरू हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

You Might Also Like

The news of arrest of Samay Raina and Ranveer Allahabadia complete rumour know truth

PF Interest Rate | EPFO PF Account Interest Rate 2025 Update | PF अकाउंट में जमा पर 8.25% ब्याज: ₹1 लाख डिपॉजिट पर ₹8,250 ब्याज मिलेगा, दो साल में पहली बार कोई बदलाव नहीं

Razor blade found in Osmania University food | उस्मानिया यूनिवर्सिटी के खाने में मिला ब्लेड: पहले कीड़े और कांच के टुकड़े मिले थे, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए शुरू हुआ नॉमिनेशन, जानें लास्ट डेट से लेकर नामांकन की पूरी प्रक्रिया

Stalin said- Sitaraman also used the symbol of ‘ரூ’ | स्टालिन बोले-सीतारमण ने भी रुपए का तमिल सिंबल इस्तेमाल किया: इसे बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे; वित्तमंत्री बोली थीं- जब ‘₹’ बना, तब विरोध क्यों नहीं किया

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?