blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: A vulture collided with an Indigo flight at an altitude of 4000 feet | रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी लैंडिंग के समय क्या करें
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > gaming > A vulture collided with an Indigo flight at an altitude of 4000 feet | रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी लैंडिंग के समय क्या करें
A vulture collided with an Indigo flight at an altitude of 4000 feet | रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी लैंडिंग के समय क्या करें
gaming

A vulture collided with an Indigo flight at an altitude of 4000 feet | रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी लैंडिंग के समय क्या करें

BlogWire Team
Last updated: June 2, 2025 7:37 pm
By BlogWire Team
8 Min Read
Share
SHARE

[ad_1]

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट की पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना आज (सोमवार, 2 जून) दोपहर 1.14 बजे की है। फ्लाइट नंबर 6E6152 (एयरबस 320) जब रांची एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थी, तभी उससे एक गिद्ध टकरा गया।

हादसा जिस समय हुआ, विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से गिद्ध के टकरने पर पायलेट को 40 मिनट तक विमान को हवा में रखना पड़ा। इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। टक्कर से विमान के अगले हिस्सा में डेंट आया है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच करते हुए टेक्नीशियन।

एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच करते हुए टेक्नीशियन।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि एक पक्षी इतने बड़े विमान को कितना नुकसान पहुंचा देता है कि उसकी आनन-फानन में लैंडिंग करानी पड़ती है…

1.8 किलो के पक्षी का प्लेन से टकराना बंदूक की गोली से भी ज्यादा खतरनाक

जब कोई पक्षी उड़ते हुए विमान से टकराता है, तो उसे ‘बर्ड स्ट्राइक’ या ‘बर्ड हिट’ कहा जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 1.8 किलो का एक पक्षी जब किसी तेज रफ्तार विमान से टकराता है तो 3,50,000 न्यूटन फोर्स पैदा होता है। इसे ऐसे समझें कि 0.365 मीटर की नली वाली बंदूक से जब 700m/s की रफ्तार से एक 40 ग्राम का बुलेट फायर होता है तो इससे 2,684 न्यूटन फोर्स पैदा होता है। यहां न्यूटन, फोर्स का यूनिट है। यह विज्ञान की भाषा हुई।

अब इसे आसान भाषा में समझें तो 1.8 किलो का एक पक्षी जब विमान से टकराता है तो इसका फोर्स एक बुलेट की तुलना में करीब 130 गुना ज्यादा होता है। ABC साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलो के एक पक्षी का 275 किमी/घंटा के रफ्तार से किसी विमान से टकराना वैसा ही है जैसे 100 किलो भार के किसी बैग के 15 मीटर ऊपर से जमीन पर गिरना।

हालांकि, विमान को ‘बर्ड हिट’ से बचाने के लिए सावधानियां बरती जाती हैं, लेकिन जब प्लेन के टर्बाइन से टकराकर पक्षी विमान के इंजन में फंसता है तो इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

‘बर्ड हिट’ के खतरनाक होने के लिए ये 4 बातें जिम्मेदार

‘बर्ड हिट’ के ज्यादातर मामलों में पक्षी किसी प्लेन के सामने से या किनारे से टकराता है। इस दौरान प्लेन के विंग से पक्षियों के टकराने की आशंका ज्यादा होती है। जब चिड़िया प्लेन के विंडशील्ड से टकराती है तो इसमें दरार आ जाती है। इसकी वजह से केबिन के अंदर हवा के दबाव में अंतर होता है। ‘बर्ड हिट’ किसी प्लेन के लिए कितना खतरनाक या घातक हो सकता है, ये इन 4 बातों पर निर्भर करता है…

1. पक्षी का वेट

2. पक्षी की साइज

3. पक्षी के उड़ान भरने की स्पीड

4. पक्षी के उड़ान भरने की दिशा

हर दिन 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले सामने आते हैं

इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) ने 91 देशों पर सर्वे किया। इसमें पाया कि हर रोज 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले दुनिया भर में सामने आते हैं। इसकी वजह से हर साल दुनिया भर में कॉमर्शियल प्लेन को करीब 7.79 हजार करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होता है। हालांकि, 92% ‘बर्ड हिट’ के मामले बिना किसी डैमेज के होते हैं।

एयरपोर्ट के पास से पक्षियों को हटाने के लिए अपनाए जाते हैं 3 तरीके..

  • स्पीकर: सिंगापुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से बचने और पक्षियों को भगाने के लिए वैन तैनात की जाती है। इसमें लंबी दूरी तक पक्षियों को भगाने के लिए गनशॉट से लेकर 20 तरह की आवाज निकालने वाले लाउडस्पीकर लगे होते हैं।
  • लेजर गन: सूरत एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से फ्लाइट को बचाने के लिए और पक्षियों को भगाने के लिए लेजर लाइट या लेजर गन का सहारा लिया जा रहा है। दरअसल, लेजर गन से लाइट और साउंड साथ निकलता है जो पक्षियों के ध्यान को भटकाने का काम करता है।
  • शूटर: दुनिया के कई बड़े एयरपोर्ट पर विमान को बर्ड हिट से बचाने के लिए शूटर की नियुक्ति की जाती है। पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 2020 में 12 बर्ड शूटर्स पक्षियों को मारने के लिए बहाल किए थे।

117 साल पहले ‘बर्ड हिट’ का पहला मामला सामने आया था

बर्ड हिट का पहला मामला 1905 में हवाई जहाज बनाने वाले ओरविल राइट यानी राइट ब्रदर्श में से एक भाई ने रिपोर्ट की थी। ओरविल जब एक मकई के खेत के ऊपर से फ्लाइट उड़ा रहे थे, तब पक्षियों के एक झुंड में वो फंस गए। इस दौरान एक चिड़िया उनके प्लेन से टकराई थी।

हालांकि, दुनिया में बर्ड हिट की वजह से होने वाली बड़ी घटनाओं की संख्या कम है। ज्यादातर मामले में हवाई जहाज को कम नुकसान पहुंचता है, लेकिन कई बार यह खतरनाक भी साबित हो जाता है।

यह तस्वीर उस वक्त की है जब 2009 में हडसन नदी में 'बर्ड हिट' के बाद Airbus 1549 विमान को उतारा गया था।

यह तस्वीर उस वक्त की है जब 2009 में हडसन नदी में ‘बर्ड हिट’ के बाद Airbus 1549 विमान को उतारा गया था।

2009 में ‘बर्ड हिट’ की एक घटना जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा

हर साल दुनिया भर में ‘बर्ड हिट’ के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आते हैं, लेकिन 15 जनवरी 2009 में अमेरिका में घटी एक घटना ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, US एयरवेज फ्लाइट 1549 के न्यूयॉर्क सिटी से उड़ान भरते ही एक पक्षी विमान से टकराया।

यह ‘बर्ड हिट’ इतना जोरदार था कि पक्षी के टकराते ही विमान के इंजन में आग लग गई। हालांकि खतरे को भांपते हुए पायलट ने हडसन नदी में फ्लाइट को लैंड करा दिया। जिससे बड़ा खतरा टल गया।

इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी ये खबर पढ़ें…

इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:रायपुर से दिल्ली आ रही थी, 80 KMPH की आंधी के कारण हवा में कई चक्कर लगाए, फिर सेफ लैंडिंग

छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को टर्बुलेंस में फंस गई। दिल्ली में लैंड करने से पहले पायलट को फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा। ऐसा दिल्ली-NCR में दोपहर के वक्त धूलभरी आंधी के कारण हुआ।

इसके बाद फ्लाइट ने आसमान में कई चक्कर लगाए। बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कराई गई। फ्लाइट के हवा में चक्कर काटने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स घबराए हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

You Might Also Like

bsnl offers 150 days validity with calling and date in this plan check details

Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: 30 हजार से कम बजट में कौन सा फोन आपके लिए रहेगा बेस्ट, जानिए कौन ज्यादा बेहतर

Samsung slimmest smartphone Galaxy S25 Edge will be launched soon know the price features and specifications in India

inidan-payments-council-urges-pm-to-implement-mdr-on-upi-rupay-transactions | पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया का प्रधानमंत्री को लेटर: MDR नीति पर पुनर्विचार करने की मांग; UPI यूज करने पर चार्ज लगा सकती है सरकार

New Mercedes-Benz CLA Electric Coupe Sedan Revealed | न्यू मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक कूपे सेडान रिवील: 10 मिनिट की चार्जिंग में 325km की रेंज मिलेगी, हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?