- Hindi News
- Career
- Applications For 3623 Posts In Bihar Technical Service Commission Start Today; Vacancies In CISF; MP TET Result Released
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात CISF में निकली कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन की वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में बात भारतीय टेबल टेनिस के पोस्टर बॉय अचंता शरत कमल के संन्यास की और साथ ही टॉप स्टोरीज में जानकारी MP TET रिजल्ट 2024 की।
करेंट अफेयर्स
1. टेबल टेनिस प्लेयर अचंता शरत ने संन्यास की घोषणा की
भारतीय टेबल टेनिस के पोस्टर बॉय अचंता शरत कमल ने इस महीने के आखिर में चेन्नई में होने वाले विश्व टेबल टेनिस (WTT) स्टार कंटेंडर के बाद भारतीय टेबल टेनिस से संन्यास की घोषणा की है।
उन्हें 7 कॉमनवेल्थ खेलों में 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में 2 कांस्य पदक और एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 4 मेडल भी जीते हैं।

शरत ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक 2004 राष्ट्रमंडल टीटी चैंपियनशिप में जीता था।
2. डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ का ऐलान किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं।
ये ऐलान उन्होंने बुधवार सुबह (भारतीय समय के मुताबिक) अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को दिए भाषण में किया।

ट्रम्प ने रिकॉर्ड 1 घंटा 44 मिनट भाषण दिया।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. CISF में कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 945 पद पुरुषों और 103 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
- संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षित होना चाहिए।
शारीरिक योग्यता :
- पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम लंबाई में छूट दी जाएगी।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 23 साल
- एससी, एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
- अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- एससी/ एसटी/ ईएसएम,सभी वर्ग की महिला : नि:शुल्क
सैलरी :
पे लेवल 3 के अनुसार, 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- उम्मीदवारों का पीईटी/ पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट क्लियर होना चाहिए।
- इसके बाद उम्मीदवारों को रिटन एग्जाम क्वालिफाई करना होगा।
- फिर मेडिकल एग्जाम में भाग लेना होगा।
- सभी स्टेप में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।
2. बिहार तकनीकी सेवा आयोग में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) पटना ने स्वास्थ्य विभाग के तहत स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 3623 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 1 अप्रैल तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स :
- एनेस्थेटिस्ट : 988 पद
- डर्मेटोलॉजिस्ट : 86
- ईएनटी : 83
- जनरल सर्जरी : 542
- गायनेकोलॉजिस्ट : 542
- माइक्रोबायोलॉजी : 19
- ऑफ्थेलमोलॉजी : 43 पद
- ऑर्थोपेडिक्स : 124
- पीडियाट्रिक्स : 617
- पैथोलॉजी : 75
- फिजिशियन : 306
- साइकेट्रिस्ट : 14
- रेडियोलॉजी : 184
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री
- मान्यता प्राप्त संस्थान से पीजी डिग्री, डिप्लोमा (एमडी, एमएस, डीएनबी)
- मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा परमानेंट रजिस्ट्रेशन जरूरी
- कार्य अनुभव, लोकल लैंग्वेज का ज्ञान
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम के बेसिस पर
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
एज लिमिट :
- जनरल (पुरुष) : 21 – 37 साल
- जनरल (महिला) : 21 – 40 साल
- एससी, एसटी : 21 – 42 साल
फीस :
- सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 600 रुपए
- आरक्षित, अनारक्षित वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) : 150 रुपए
सैलरी :
15,600 – 67,000 रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
- एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप के होंगे।
- प्रश्न-पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
- परीक्षा दो घंटे की होगी।
- मेडिकल क्षेत्र में डिप्लोमा (MD/MS/DNB) लेवल कोर्स के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. MP TET 2024 रिजल्ट जारी
मध्य प्रदेश टीचर एलिजिबलिटी टेस्ट यानी एमपी टीईटी 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये परीक्षा 10 नवंबर 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
2. दिल्ली नर्सरी EWS का आज पहला ड्रॉ रिजल्ट जारी
दिल्ली एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) के लिए दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, किंडन गार्डेन (KG) और पहली क्लास में 25% फ्री सीटों के लिए एप्लिकेशन के लिए ड्रॉ रिजल्ट जारी किया है।

इसके आवेदन 3 फरवरी से शुरू हुए थे।
यह ड्रॉ आज 5 मार्च 2025 को दोपहर 2:30 बजे निकाला गया। नया एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा।