म्यूनिख3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जर्मनी के मैनहेम में एक कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 1 की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने इलाके में लॉकडाउन लगाया है।
जर्मनी में तीन महीने के अंदर कार से लोगों पर हमले की यह तीसरी घटना है। जनवरी में म्यूनिख शहर में एक अफगानी शरणार्थी ने लोगों पर कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
वहीं, दिसंबर में मैगडेबर्ग शहर के क्रिसमस मार्केट में तेज रफ्तार कार ने सैकड़ों लोगों को रौंद दिया था। इस हमले में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 200 घायल हुए थे। घायलों में 7 भारतीय भी थे।

मौके पर पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात हैं।
शॉपिंग स्ट्रीट में पैदल लोगों के बीच घुस गई कार
इस हमले को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.15 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:45 बजे) अंजाम दिया गया। जर्मन मीडिया ने बताया कि मैनहेम की मुख्य शॉपिंग स्ट्रीट प्लांकेन में एक काली SUV ने तेज रफ्तार से कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। यह कार प्लैंकन में परेडप्लाट्ज स्क्वायर से शहर के फेमस वॉटर टावर की तरफ जा रही थी।
पुलिस प्रवक्ता स्टीफन विल्हेम ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि मैनहेम में अभी खतरे की स्थिति बनी हुई है। घायलों के इलाज के लिए हॉस्पिटल ने 8 टीमें तैनात की हैं।
अधिकारियों ने एक ऐप के जरिए अलर्ट जारी किया है। यह एक ऐसा सिस्टम जिसका इस्तेमाल लोगों को आतंकवादी हमलों या आग जैसी इमरजेंसी का अलर्ट भेजने के लिए किया जाता है। इस अलर्ट में लोगों को शहर के सेंटर से दूर रहने और स्थिति समान्य न होने तक घर के अंदर रहने का निर्देश दिया गया है।