blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Dainik Bhaskar Morning News Brief; Indore Mhow Violence | Rahul Gandhi Voter List | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोच बोले- रोहित रिटायर नहीं होंगे; बिहार में ₹25 करोड़ के गहनों की लूट; सैम पित्रोदा पर कर्नाटक में FIR
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > Dainik Bhaskar Morning News Brief; Indore Mhow Violence | Rahul Gandhi Voter List | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोच बोले- रोहित रिटायर नहीं होंगे; बिहार में ₹25 करोड़ के गहनों की लूट; सैम पित्रोदा पर कर्नाटक में FIR
Dainik Bhaskar Morning News Brief; Indore Mhow Violence | Rahul Gandhi Voter List | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोच बोले- रोहित रिटायर नहीं होंगे; बिहार में ₹25 करोड़ के गहनों की लूट; सैम पित्रोदा पर कर्नाटक में FIR
Information

Dainik Bhaskar Morning News Brief; Indore Mhow Violence | Rahul Gandhi Voter List | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोच बोले- रोहित रिटायर नहीं होंगे; बिहार में ₹25 करोड़ के गहनों की लूट; सैम पित्रोदा पर कर्नाटक में FIR

BlogWire Team
Last updated: March 11, 2025 1:03 am
By BlogWire Team
13 Min Read
Share
SHARE


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Indore Mhow Violence | Rahul Gandhi Voter List

1 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर मध्य प्रदेश में इंदौर के महू की रही। भारत की जीत के जश्न के दौरान हिंसा करने वाले 12 उपद्रवियों को पुलिस ने अरेस्ट किया। दूसरी खबर रोहित शर्मा से जुड़ी है। बचपन के कोच बोले- रोहित दो साल और खेलेंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि राहुल के करीबी सैम पित्रोदा के खिलाफ FIR क्यों हुई।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का दूसरा दिन है। सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा।
  2. पीएम मोदी दो दिन के मॉरीशस दौरे पर जाएंगे। 12 मार्च को नेशनल डे इवेंट में चीफ गेस्ट होंगे।
  3. लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू परिवार की पेशी होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. भारत की जीत का जश्न, MP के महू में हिंसा; इमाम बोले- मस्जिद में बम फेंका गया, हिंदू गुट का पथराव का आरोप

शहर में 300 पुलिसकर्मी तैनात हैं। सर्व हिंदू समाज के लोगों ने बाजार बंद करने की अपील की है।

शहर में 300 पुलिसकर्मी तैनात हैं। सर्व हिंदू समाज के लोगों ने बाजार बंद करने की अपील की है।

मध्यप्रदेश के महू में टीम इंडिया की जीत के जश्न के दौरान विवाद और पथराव हुआ। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जावेद ने कहा, तरावीह की नमाज चल रही थी, उसी समय जुलूस यहां से शोर शराबा करते हुए निकल रहा था। नमाज पूरी होकर सब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी किसी ने मस्जिद के अंदर सुतली बम फेंका। इससे ये सिचुएशन क्रिएट हुई।

हिंदू पक्ष का आरोप क्या है: बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर ने कहा- शहर काजी ने पथराव करवाया था। इसमें हमारे कार्यकर्ताओं को चोट आई है। केस दर्ज करवा रहे हैं। हमारी मांग है कि उनके घर ढहाए जाने चाहिए।

20 बाइक, दो कार, एक ऑटो में आगजनी: रविवार रात करीब 10 बजे भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। उपद्रवियों ने दो ऑटो, एक कार और 10 बाइक में आग लगा दी थी। पुलिस ने 12 लोगों को अरेस्ट किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. रोहित शर्मा अभी रिटायर नहीं होंगे, कोच दिनेश लाड बोले- रोहित 2 साल और खेलेंगे, वे पूरी तरह फिट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने रोहित के संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया। कोच ने भास्कर से बातचीत में कहा- रोहित शर्मा अगले 2 साल संन्यास नहीं लेंगे। वे पूरी तरह फिट हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग उनके रिटायरमेंट के पीछे क्यों पड़े हैं।’

दिनेश लाड ने आगे कहा

QuoteImage

अभी टीम इंडिया के पास रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों का विकल्प नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमारे पास युवा खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं, या उनके पास क्षमता नहीं है। अभी युवा खिलाड़ियों को अनुभव की जरूरत है। मुझे अभी तक उनके जैसी क्लेवरनेस किसी में नहीं दिख रही है।

QuoteImage

भारत ने 9 महीने में दूसरा ICC टाइटल जीता: भारत ने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था। पिछले 9 महीने में रोहित की कप्तानी में भारत का यह दूसरा ICC टाइटल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. बिहार में तनिष्क शोरूम से ₹25 करोड़ के गहने लूटकर भागे बदमाश: पुलिस ने दो को पकड़ा; 4 की तलाश

दो अपराधियों ने तनिष्क शोरूम के स्टाफ को बंधक बनाया और उनके हाथ ऊपर करवा दिए।

दो अपराधियों ने तनिष्क शोरूम के स्टाफ को बंधक बनाया और उनके हाथ ऊपर करवा दिए।

बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम से 6 बदमाश ₹25 करोड़ की ज्वेलरी लूट ले गए। उनका पीछा करने के दौरान पुलिस ने फायरिंग की। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। उनके पास से ज्वेलरी के 2 बैग बरामद हुए। 4 बदमाश बाकी ज्वेलरी लेकर भाग गए। मैनेजर के मुताबिक शोरूम में 50 करोड़ से ज्यादा के जेवरात थे।

3 बाइक से आए थे 6 बदमाश: सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 3 बाइक से आए 6 बदमाशों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया। शोरूम में घुसते ही शटर अंदर से बंद करके करीब 22 मिनट तक दोनों फ्लोर पर लूटपाट की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. सैम पित्रोदा पर कर्नाटक में FIR: वन विभाग की जमीन पर उनके NGO का अस्पताल राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ सोमवार को कर्नाटक में FIR दर्ज हुई। उनके NGO फाउंडेशन फॉर रिवाइटेलाइजेशन ऑफ लोकल हेल्थ ट्रेडिशन (FRLHT) पर वन विभाग की जमीन कब्जा करने का आरोप है।

14 साल पहले लीज खत्म, लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा: सैम पित्रोदा ने 1996 में मुंबई में एक संगठन FRLHT रजिस्टर्ड किया था। उसी साल कर्नाटक के वन विभाग से 5 हेक्टेयर (12.35 एकड़) जंगल की जमीन येलहंका के पास जारकाबांडे कावल में 5 साल के लिए लीज पर ली थी। 2001 में इस लीज को 10 और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। 2011 से लीज खत्म हो गई थी, फिर भी वे इस भूमि कब्जा किए हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. राहुल गांधी बोले- देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे: विपक्ष चाहता है गड़बड़ी पर चर्चा हो

संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए।

एक महीने पहले राहुल ने उठाया था मुद्दा: 7 फरवरी को राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था- 2019 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के बीच पांच साल में महाराष्ट्र की मतदाता सूची में 32 लाख मतदाता जोड़े गए। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव और 2024 के विधानसभा चुनाव के बीच सिर्फ पांच महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए।

4 अप्रैल तक सेशन, 16 बैठकें होंगी: संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू हो गया है। 4 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी। इस दौरान सरकार वक्फ एक्ट समेत करीब 36 विधेयक पेश कर सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. गुलमर्ग में मॉडल्स ने खुले में रैंप वॉक किया: महबूबा बोलीं- रमजान में ये अभद्र तमाशा

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च को मॉडल्स ने बर्फ के बीच खुले में रैंप वॉक किया था।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च को मॉडल्स ने बर्फ के बीच खुले में रैंप वॉक किया था।

कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च को एक फैशन शो हुआ था। आरोप है कि शो में कई मॉडलों ने बर्फ पर रैंप वॉक किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा- रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का आयोजन एक अभद्र तमाशे में तब्दील हो गया, जो चौंकाने वाला है। ​​​​​​

CM अब्दुल्ला का जांच का आदेश: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- यह एक प्राइवेट इवेंट था। सरकार से अनुमति नहीं ली गई थी। जो कुछ भी मैंने देखा, वह किसी भी समय और खासतौर पर रमजान के महीने में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए था। अफसरों को जांच के लिए कहा है। जरूरी हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

फैशन शो के आयोजक ने माफी मांगी: फैशन डिजाइनर जोड़ी शिवान और नरेश ने यह शो ऑर्गनाइज किया था। दोनों ने माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- रमजान के पवित्र महीने के दौरान गुलमर्ग में हमारे शो का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम सभी संस्कृतियों-परंपराओं का सम्मान करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी: टॉयलेट में चिट्‌ठी रखी थी; साढ़े 8 घंटे उड़ने के बाद मुंबई लौटी, 322 पैसेंजर सवार थे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. इंटरनेशनल: जर्मनी में कर्मचारी हड़ताल, 13 एयरपोर्ट पर 3400 उड़ानें रद्द: 5 लाख यात्री प्रभावित; सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे 25 लाख वर्कर्स (पढ़ें पूरी खबर)
  3. खान-पान: फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी: टमाटर-LPG के दाम घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% महंगी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. सोशल मीडिया: मस्क का दावा, साइबर अटैक से X डाउन हुआ: किसी बड़े संगठन का हाथ; यूजर एक्सेस नहीं कर पाए (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: गुजरात में तांत्रिक ने बच्ची का कुल्हाड़ी से गला काटा: हत्या कर खून घर में बने मंदिर में छिड़का, बचाने आए लोगों को डराता रहा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फिर 2 लोग लापता: 6 मार्च को 3 लोग गायब हुए थे, दो दिन पहले लाश मिली थीं; आतंकी वारदात की आशंका (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा डोमिनिक रिपब्लिक से गायब: समुद्र में डूबने की आशंका; पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहीं थीं (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

अमेरिका में चोर ने निगले 6.7 करोड़ के गहने

चोर को पकड़ने के बाद उसका स्कैन किया गया। अंदर गहने नजर आए।

चोर को पकड़ने के बाद उसका स्कैन किया गया। अंदर गहने नजर आए।

अमेरिका में लॉरेंस ग्लाइडर नाम के एक शख्स ने खुद को पुलिस से बचाने के लिए 6.7 करोड़ रुपये के गहने निगल लिए। लॉरेंस ऑरलैंडो के एक मॉल में बास्केटबॉल प्लेयर बनकर घुसा। वहां से दो डायमंड इयररिंग्स लेकर फरार हुआ। पुलिस ने 500 किमी दूर वाशिंगटन काउंटी में जैसे ही उसकी कार रोकी, सबूत मिटाने के लिए उसने इयररिंग्स निगल लिए।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

मिथुन राशि के लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। सिंह राशि वालों का प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने-बेचने का काम हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

You Might Also Like

Recruitment for 2117 posts of Assistant Professor in MP, GATE 2025 answer key released, register objections by March 1 | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: MP में असिस्टेंट प्रोफेसर की 2117 भर्ती; RITES में इंजीनियर्स की वैकेंसी; GATE 2025 आंसर की जारी

‘We’re Proud’: Amit Shah, Other Leaders Cheer As India Smash Pak In Champions Trophy

1984 Anti-Sikh Riots Case: Ex-Congress MP Sajjan Kumar Gets Life Imprisonment For Murder Of Father-Son Duo

Sunita Williams Return dragon capsule danger blackout moment like kalpana chawla 

कौन हैं गोठड़ा माता, इनकी कितनी भविष्यवाणी अब तक सच हुईं साबित?

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Negotiators to Seek Tariff De-Escalation in Switzerland
News

Negotiators to Seek Tariff De-Escalation in Switzerland

By BlogWire Team
11 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?