blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Delhi Yamuna Aarti Controversy; BJP AAP | Election 2025 Result | फेक न्यूज एक्सपोज: क्या दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद यमुना घाट पर आरती की शुरुआत हुई ; वायरल दावा गलत है
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > Delhi Yamuna Aarti Controversy; BJP AAP | Election 2025 Result | फेक न्यूज एक्सपोज: क्या दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद यमुना घाट पर आरती की शुरुआत हुई ; वायरल दावा गलत है
Delhi Yamuna Aarti Controversy; BJP AAP | Election 2025 Result | फेक न्यूज एक्सपोज: क्या दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद यमुना घाट पर आरती की शुरुआत हुई ; वायरल दावा गलत है
Information

Delhi Yamuna Aarti Controversy; BJP AAP | Election 2025 Result | फेक न्यूज एक्सपोज: क्या दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद यमुना घाट पर आरती की शुरुआत हुई ; वायरल दावा गलत है

BlogWire Team
Last updated: February 28, 2025 10:21 pm
By BlogWire Team
5 Min Read
Share
SHARE

[ad_1]

10 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

क्या दिल्ली चुनाव में भाजपा के जीतते ही यमुना घाट पर आरती शुरू हो गई है ? दरअसल, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसा दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही यमुना घाट पर आरती शुरू कर दी गई है। हालांकि, फैक्ट चेक वेबसाइट BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इस दावे से जुड़े ट्वीट्स किए। एक्स यूजर मनोज कुमार जैन ने अपने ट्वीट में लिखा – अद्भुत! अलौकिक! दिल्ली में केजरीवाल के भ्रष्ट शासन का अंत होते ही, यमुना आरती की पावन शुरुआत ! यह सिर्फ एक आरती नहीं, बल्कि धर्म और संस्कृति की पुनर्स्थापना है। अब मोदी सरकार के नेतृत्व में दिल्ली अपने वैभवशाली स्वरूप की ओर बढ़ेगी। यमुना फिर से निर्मल होगी ! (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

भाजपा की प्रवक्ता अनुजा कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा- यमुना में सफाई भी शुरू हो गई, घाटों पर आरती भी होने लगी! जय यमुना मैया (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

वहीं, भास्कर मिश्रा नामक एक्स यूजर ने लिखा – Delhi में एनार्किस्ट जिहादियों की सरकार बदलते ही यमुना आरती का कार्यक्रम शुरू हो गया है…। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने भी ऐसा ही दावा किया जिनके ट्वीट्स के अर्काइव वर्जन आप यहां और यहां देख सकते हैं।

क्या है वायरल दावे का सच ?

फैक्ट चेक वेबसाइट बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो दिल्ली के वासुदेव घाट का है। घाट के सौंदर्यीकरण के बाद 12 मार्च 2024 से सप्ताह में दो दिन नियमित आरती हो रही है। इसका दिल्ली में भाजपा की जीत से कोई संबंध नहीं है।

जांच के दौरान कई क्रेडिबल मीडिया रिपोर्ट्स को भी देखा गया। इस दौरान दैनिक जागरण द्वारा 12 मार्च 2024 को प्रकाशित एक आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल में लिखा था-

‘दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पत्नी संगीता सक्सेना के साथ यमुना के नवीनीकृत वासुदेव घाट का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने यमुना आरती में भी भाग लिया। छह एकड़ की जमीन पर यहां यमुना नदी की आरती शुरू की जा रही है। यहां सप्ताह में दो दिन आरती होगी, ताकि लोग यमुना से जुड़ाव महसूस कर सकें’।

देखें स्क्रीनशॉट:

वहीं, जांच के दौरान इस संबंध में दिल्ली के राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का एक ट्वीट भी मिला। 12 मार्च 2024 के इस ट्वीट में लिखा था – यमुना के तट पर, ISBT कश्मीरी गेट के पास, DDA द्वारा विकसित ‘वासुदेव घाट’ को आज दिल्लीवासियों को समर्पित किया और सभी धर्म के पंथगुरुओं के साथ यमुना आरती में भाग लिया। जीवनदायिनी यमुना को पुनर्जीवित करने और लोगों को यमुना से जोड़ने का यह एक सार्थक प्रयास है, जो आगे भी जारी रहेगा।

देखें ट्वीट :

वहीं, जांच में यह भी पाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो दिल्ली के वासुदेव घाट के ही थे। जांच के लिए गूगल मैप पर Vasudev Ghat Delhi कीवर्ड्स से सर्च किया गया था। इसके बाद सर्च रिजल्ट्स में वासुदेव घाट के कई फोटो-वीडियो सामने आए थे। वायरल वीडियो और गूगल मैप पर अपलोड फोटो वीडियो को देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि वायरल वीडियो वासुदेव घाट का ही है।

देखें स्क्रीनशॉट :

  • जांच से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा कि दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद यमुना आरती शुरू हुई, गलत और भ्रामक है।
  • फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सएप करें- 9201776050

यह आर्टिकल मूल रूप से BOOM द्वारा प्रकाशित किया गया था {मूल आर्टिकल का लिंक}। शक्ति कलेक्टिव के तहत दैनिक भास्कर द्वारा इसे पुनः प्रकाशित किया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

You Might Also Like

Hamas Blames Hostage Body “Mix Up” On Israeli Bombing, Bibas Family Say Want Shiri Back, Not Revenge

ESIC Jobs 2025 apply for over 100 posts at esic.gov.in salary in lakhs interview on this date

Can train hijack in Pakistan happen in India too Know Indian Railway security System

Recruitment of Food Safety Officer in Madhya Pradesh, can apply till 27 April | सरकारी नौकरी: मध्य प्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती, 27 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

UPSC Jobs 2025 Apply for 40 posts at upsc.gov.in

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?