blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Dhoni on retirement: 4-5 months to decide dainik bhaskar updates | धोनी बोले-IPL से संन्यास पर 4-5 महीने बाद फैसला करूंगा: अभी रांची जाकर बाइक राइड्स का आनंद लूंगा
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Sport > Dhoni on retirement: 4-5 months to decide dainik bhaskar updates | धोनी बोले-IPL से संन्यास पर 4-5 महीने बाद फैसला करूंगा: अभी रांची जाकर बाइक राइड्स का आनंद लूंगा
Dhoni on retirement: 4-5 months to decide dainik bhaskar updates | धोनी बोले-IPL से संन्यास पर 4-5 महीने बाद फैसला करूंगा: अभी रांची जाकर बाइक राइड्स का आनंद लूंगा
Sport

Dhoni on retirement: 4-5 months to decide dainik bhaskar updates | धोनी बोले-IPL से संन्यास पर 4-5 महीने बाद फैसला करूंगा: अभी रांची जाकर बाइक राइड्स का आनंद लूंगा

BlogWire Team
Last updated: May 25, 2025 7:45 pm
By BlogWire Team
7 Min Read
Share
SHARE

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धोनी IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने कहा है कि वे अपने संन्यास पर फैसला लेने से पहले समय लेंगे। 43 साल के धोनी ने अहमदाबाद में IPL 2025 में टीम के आखिरी मैच में CSK को जीत दिलाई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कहा कि वे रिटायरमेंट के फैसले के लिए कुछ समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं।

वे बोले- ‘मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं। कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है। हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज्यादा मेहनत लगती है।’

‘अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कइयों को तो 22 की उम्र में ही संन्यास लेना पड़ेगा। जरूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं और क्या टीम को आपकी जरूरत है।’

‘मेरे पास पर्याप्त समय है। मैं रांची वापस जाऊंगा, लंबे समय से घर नहीं गया हूं। कुछ बाइक राइड्स का आनंद लूंगा, फिर 2-3 महीने बाद फैसला करूंगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं अब नहीं खेलूंगा और ये भी नहीं कह रहा कि मैं वापसी करूंगा।’

एम एस धोनी की उम्र 43 साल और 322 दिन है।

एम एस धोनी की उम्र 43 साल और 322 दिन है।

पिछले महीने लगी थीं संन्यास की अटकलें

पिछले महीने एक पॉडकास्ट में धोनी ने IPL से संन्यास के सवाल पर कहा- ‘नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी IPL में खेल रहा हूं। अभी मैं 43 साल का हूं और IPL-2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा। यह जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं, लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।’

5 अप्रैल को अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी संन्यास ले सकते हैं। चर्चाएं इसलिए भी थी, क्योंकि धोनी के पेरेंट्स 20 साल में पहली बार मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि दिल्ली से मैच के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अटकलों को खारिज किया था।

मैच के दौरान धोनी के पिता (सफेद कैप में) और उनकी मां। यह फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

मैच के दौरान धोनी के पिता (सफेद कैप में) और उनकी मां। यह फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया। मगर इस दौरान भी उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी कभी भी उन्हें देखने के लिए दुनिया के किसी भी स्टेडियम में नहीं पहुंचे। धोनी के माता-पिता का अचानक इस तरह आना, ये अटकलें लगाने के लिए काफी है कि शायद ये धोनी का आखिरी मैच हो।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच में मौजूद धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा की भी फोटो पोस्ट की है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच में मौजूद धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा की भी फोटो पोस्ट की है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

कोच ने कहा था- धोनी का घुटना पहले जैसा नहीं रहा चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच फ्लेमिंग ने धोनी की फिटनेस को लेकर कहा था- धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं रहे और इसी वजह से वे 10 ओवर तक लगातार भाग कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। इसी कारण मुकाबले के अनुसार उनकी बैटिंग पोजिशन का फैसला किया जाता है।

धोनी चेन्नई को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं।

धोनी चेन्नई को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं।

IPL 2025 के सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे

IPL 2025 में धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 जीत दिलाई। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रहा।

चेन्नई 18वें सीजन में 10वें स्थान पर रही

CSK के इस सीजन के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया। मैच में धोनी की बैटिंग नहीं आई। मौजूदा सीजन में CSK पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। चेन्नई ने 14 मैच खेलकर मात्र 4 में जीत हासिल की।

IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं।

IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान

धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली।

———————————- IPL की यह खबर भी पढ़ें… ब्रेविस CSK के जॉइंट फास्टेस्ट फिफ्टी स्कोरर

IPL-18 के 67वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रन से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 230 रन बनाए। जवाब में GT 18.3 ओवर में 147 रन बनाकर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

You Might Also Like

भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया ने इंटरनेशनल हॉकी को कहा अलविदा

gautam gambhir big statement on getting less credit than ms dhoni india win 2011 world cup final during india at 2047 summit live

इस शहर में 17 साल बाद खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच? जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

BEST IN THE GAME: Milwaukee Bucks F Giannis Antetokounmpo Stands Above All

saeed ajmal attacks pcb and former pakistani cricketers for dropping babar azam and mohammad rizwan from t20

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?