नई दिल्ली4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आपने अब तक टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट नहीं किया है तो 31 मार्च तक कर सकते हैं। PPF, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या स्कीम सहित पोस्ट ऑफिस की ऐसी 5 स्कीम्स हैं जिनमें निवेश करके आप टैक्स बचा सकते हैं।
1. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
- 60 साल या उससे अधिक आयु के बाद अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें सालाना 8.2% की दर से ब्याज मिल रहा।
- VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है।
- स्कीम के तहत 5 साल के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं। मैच्योरिटी के बाद स्कीम को 3 साल बढ़ाया जा सकता है।
- योजना के तहत अधिकतम 15 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
2. सुकन्या समृद्धि योजना
- बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल की उम्र से पहले ही अकाउंट खोला जा सकता है।
- केवल 250 रुपए में खाता खुलवा सकते हैं। सालाना 8.2% की दर से ब्याज मिलता है जो FD से ज्यादा है।
- योजना के तहत किसी एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं।
- पोस्ट ऑफिस या बैंक में अकाउंट खोला जा सकता है। स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
3. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड
- पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) खातों में जमा राशि पर फिलहाल 7.1% ब्याज मिल रहा है।
- जमा पर ब्याज कैलकुलेशन सालाना आधार पर किया जाता हैं, जिसका अर्थ है कि इसे हर साल मूलधन में जोड़ा जाता है।
- PPF की छूट ईईई कैटेगरी में आती है। इसका मतलब यह है कि रिटर्न, मैच्योरिटी राशि और ब्याज से इनकम पर टैक्स छूट मिलती है।
- अकाउंट 15 साल के लिए खोल सकते हैं, जिसे आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
- PPF में मिनिमम 500 रुपए से अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपए निवेश करना जरूरी है।
- एक साल में अकाउंट में अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
4. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट
- पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश पर 7.7% सालाना ब्याज मिल रहा है।
- इसमें ब्याज की गणना सालाना आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की राशि निवेश की अवधि होने पर ही दी जाती है।
- एनएससी अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा।
- NSC में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
5. टाइम डिपॉजिट स्कीम
- यह एक तरह की फिक्स डिपॉजिट (FD) है। इसमें एक तय अवधि के लिए एकमुश्त पैसा निवेश करके निश्चित रिटर्न और ब्याज भुगतान का फायदा ले सकते हैं।
- इसमें 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9 से 7.5% तक ब्याज मिल रहा है।
- 5 साल की सावधि जमा के तहत निवेश करने पर 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।
- 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट में जमा करने पर सालाना 7% के हिसाब से ब्याज मिलेगा।
- 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होगा। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
क्या है सेक्शन 80C? इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत, आप पुरानी टैक्स रिजीम में कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप धारा 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख रुपए तक कम कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं…