बैटरी, रेंज और चार्जिंग का समय
शुरुआत नई MG Comet EV से करें, तो इसमें छोटा बैटरी पैक मिलता है, जिसकी क्षमता 17.3 kWh है। कंपनी दावा करती है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक कार को 230 किमी तक चलाया जा सकता है। वहीं, Tata Tiago EV दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिनमें MIDC सर्टिफाइड रेंज 250 से 315 किलोमीटर तक मिलती है।
चार्जिंग की बात करें, तो MG Comet EV में 3.3 किलोवाट का चार्जर मिलता है, जो कार को 7 घंटे में फुल चार्ज करने का दावा करता है। वहीं, टाटा का दावा है कि Tiago EV के दोनों बैटरी पैक ऑप्शन को 10-100% चार्ज होने में करीब 6.9 से 8.7 घंटे का समय लगता है। हालांकि, MG Comet EV में Tata Tiago EV के विपरीत फास्ट चार्जिंग क्षमता नहीं है।
पावर
कॉमेट ईवी में रियर माउंटेड सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 42 PS की मैक्सिमम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसके विपरीत, Tata Tiago EV में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। टिआगो 75 PS की मैक्सिमम पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देती है। कंपनी के दावों के अनुसार, Tiago EV का लॉन्ग रेंज वर्जन 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। MG ने Comet EV के इस आंकड़े का खुलासा नहीं किया है।
आयाम
Tiago EV के विपरीत MG Comet EV छोटी है और 2-डोर डिजाइन के साथ आती है। हालांकि, यह सबसे ऊंची है। वहीं, Tata Tiago EV लंबी और चौड़ी है और इसमें ज्यादा व्हीलबेस भी मिलता है। Comet EV में छोटा बूट मिलता है, जिसकी क्षमता का खुलासा होना बाकी है। Tiago EV में 240 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
कीमत
MG Comet EV फिलहाल इंट्रोडक्टरी प्राइस के रूप में 7.98 लाख रुपये से लेकर 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बेची जा रही है। ऑफर केवल शुरुआथी 5,000 ग्राहकों के लिए वैध है। वहीं, Tata Tiago EV की कीमत वर्तमान में 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।<!–
–>