blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Open State Women’s Hockey Tournament begins, PM Modi inaugurates ‘Advantage Assam 2.0’ Summit | यूपी करेंट अफेयर्स – 26 फरवरी: बलरामपुर में महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू; पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया – Uttar Pradesh News
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > Open State Women’s Hockey Tournament begins, PM Modi inaugurates ‘Advantage Assam 2.0’ Summit | यूपी करेंट अफेयर्स – 26 फरवरी: बलरामपुर में महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू; पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया – Uttar Pradesh News
Open State Women’s Hockey Tournament begins, PM Modi inaugurates ‘Advantage Assam 2.0’ Summit | यूपी करेंट अफेयर्स – 26 फरवरी: बलरामपुर में महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू; पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया – Uttar Pradesh News
Information

Open State Women’s Hockey Tournament begins, PM Modi inaugurates ‘Advantage Assam 2.0’ Summit | यूपी करेंट अफेयर्स – 26 फरवरी: बलरामपुर में महिला हॉकी टूर्नामेंट शुरू; पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया – Uttar Pradesh News

BlogWire Team
Last updated: February 26, 2025 1:16 am
By BlogWire Team
7 Min Read
Share
SHARE


उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 26 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स-

.

1. ओपन स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई: 24 फरवरी, 2025 को राज्य के बलरामपुर जनपद में ‘ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी’ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

‘ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी’ प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित होगी।

  • इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा किया जा रहा है ।

2. डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन: 24 फरवरी, 2025 से लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर 5 दिवसीय नेशनल वर्कशॉप का आयोजन हो रहा है।

डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगी।

डायग्नोस्टिक वायरोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगी।

  • इस वर्कशॉप हेतु देश के 10 राज्यों से 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
  • इस कार्यशाला के दौरान इन्फ्लुएंजा तथा अन्य वायरल बीमारियों के डायग्नोस्टिक पर चर्चा की जाएगी।

3. RBI द्वारा वित्तीय जागरूकता कैंप का आयोजन: 24 फरवरी, 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा लखनऊ में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस वित्तीय जागरूकता अभियान की थीम ‘वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी’ थी।

इस वित्तीय जागरूकता अभियान की थीम ‘वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी’ थी।

  • इसका आयोजन लखनऊ जिला परिषद के ग्राम पंचायत अस्ती में किया गया।

राष्ट्रीय

4. पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को ‘एडवांटेज असम 2.0 – इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया।

'एडवांटेज असम 2.0' समिट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने PM मोदी का स्वागत किया।

‘एडवांटेज असम 2.0’ समिट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने PM मोदी का स्वागत किया।

  • यह दो दिन की समिट 26 फरवरी, 2025 तक चलेगी।
  • इसका आयोजन असम के गुवाहाटी में शहर में किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असम में इन्वेस्टमेंट के जरिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति प्रदान करना है।

5. ‘प्रकृति 2025’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ: नई दिल्ली में 24 और 25 फरवरी को कार्बन बाजारों से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, ‘प्रकृति 2025’ का आयोजन किया गया।

केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 24 फरवरी, 2025 को ‘प्रकृति 2025’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने 24 फरवरी, 2025 को ‘प्रकृति 2025’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

  • यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विभिन्न पहल को एक साथ लाने, जागरूकता बढ़ाने, जानकारी साझा करने और संसाधनों को मजबूत करने पर केंद्रित है।
  • समिट का आयोजन केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

6. यूक्रेन जंग पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने रूस का साथ दिया: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की।

यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने पर UN में एक प्रस्ताव पेश किया था।

यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने पर UN में एक प्रस्ताव पेश किया था।

  • प्रस्ताव में रूसी हमले की निंदा करने और यूक्रेन से तत्काल रूसी सेना को वापस बुलाने की मांग थी।
  • रूस – यूक्रेन जंग की शुरुआत के बाद पहली बार अमेरिका और इजराइल ने यूक्रेन के खिलाफ वोट किया।
  • भारत और चीन समेत 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
  • प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं।
  • यह प्रस्ताव 18 के मुकाबले 93 मतों से पारित हो गया ।

7. नई दिल्ली में ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन हुआ: नई दिल्ली में 24-25 फरवरी, 2025 तक ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 फरवरी, 2025 को 'वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन' का उद्घाटन किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 फरवरी, 2025 को ‘वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया था।

  • सम्मेलन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र ने भारत के रक्षा और विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल साउथ के देशों के बीच सहयोग में सुधार करके संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है।
  • इसमें 35 देशों की महिला शांति सैनिकों ने हिस्सा लिया ।

स्पोर्ट्स (Sports)

8. सौरव घोषाल ने ऑक्टेन सिडनी क्लासिक खिताब जीता: दिग्गज भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने 24 फरवरी, 2025 को ऑक्टेन सिडनी क्लासिक खिताब जीता।

ऑक्टेन सिडनी क्लासिक टूर्नामेंट 2025 का आयोजन सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में हुआ।

ऑक्टेन सिडनी क्लासिक टूर्नामेंट 2025 का आयोजन सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में हुआ।

  • सौरव घोषाल ने फाइनल में मिस्र के अब्देलरहमान नासेर को 3-0 (11-2, 11-6, 11-2) से हराया।
  • सौरव ने पिछले साल अप्रैल, 2023 में पीएसए (प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन) टूर से संन्यास ले लिया था।
  • हालांकि 1 जनवरी, 2025 को सौरव ने अपना संन्यास वापस ले लिया था।

9. मोहन बागान ने जीता ISL – 2025 का खिताब: 23 फरवरी, 2025 को मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग (ISL) – 2025 का खिताब जीत लिया।

मोहन बागान सुपर जाइंट टीम ने लगातार दूसरे सीजन में आईएसएल लीग विनर्स शील्ड जीती है।

मोहन बागान सुपर जाइंट टीम ने लगातार दूसरे सीजन में आईएसएल लीग विनर्स शील्ड जीती है।

  • कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मोहन बागान ने ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया।
  • अब मोहन बागान ISL इतिहास में लगातार दो बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
  • खिताब जीतने के साथ मोहन बागान को एएफसी चैंपियंस लीग 2 में डायरेक्ट एंट्री मिल गई।

26 फरवरी का इतिहास:

  • 320 में चंद्रगुप्त प्रथम को पाटिलपुत्र का शासक बना था।
  • 1712 में दिल्ली के 7वें मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का निधन हुआ था।
  • 1857 में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरुआत हुई थी।
  • 1935 में राडार (रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग) का पहली बार रॉबर्ट वाटसन-वाट द्वारा प्रदर्शन किया गया था।
  • 1966 में भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ था।
  • 2001 में क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
  • 2007 में नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
  • 2019 में भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकाने नष्ट कर पुलवामा हमले का बदला लिया था।



Source link

You Might Also Like

‘Indian Languages Have Enriched Each Other, Never Been Any Animosity’: PM Modi Amid NEP Row

Being former cm of delhi will kejriwal and atishi marlena get government bungalow

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार होने के बाद समाधि स्थल जनता के लिए खुला, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

UP Board 10th Result 2025: UPMSP 10th Result, Check and Download Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad High School Result 2025 | यूपी बोर्ड 10th रिजल्‍ट 2025

Andhra Pradesh (SC) Reservation Update; Quota Within Quota Ordinance | Chandrababu Cabinet | आंध्र प्रदेश SC आरक्षण में आरक्षण देगा, अध्यादेश जारी: 59 जातियों को 3 ग्रुप में बांटा; 2011 की जनगणना को आधार बनाया

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
जानें ई-सिम से जुड़ी सारी जानकारियां
gaming

जानें ई-सिम से जुड़ी सारी जानकारियां

By BlogWire Team
13 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?