blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: pakistan polio virus detected in sewage samples | पाकिस्तान में 18 जिलों के सीवेज-सैंपल में मिला पोलियो वायरस: इस साल पोलियो के 6 केस मिल चुके; पिछले साल 74 मामले दर्ज किए
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > pakistan polio virus detected in sewage samples | पाकिस्तान में 18 जिलों के सीवेज-सैंपल में मिला पोलियो वायरस: इस साल पोलियो के 6 केस मिल चुके; पिछले साल 74 मामले दर्ज किए
pakistan polio virus detected in sewage samples | पाकिस्तान में 18 जिलों के सीवेज-सैंपल में मिला पोलियो वायरस: इस साल पोलियो के 6 केस मिल चुके; पिछले साल 74 मामले दर्ज किए
Information

pakistan polio virus detected in sewage samples | पाकिस्तान में 18 जिलों के सीवेज-सैंपल में मिला पोलियो वायरस: इस साल पोलियो के 6 केस मिल चुके; पिछले साल 74 मामले दर्ज किए

BlogWire Team
Last updated: March 23, 2025 7:11 pm
By BlogWire Team
6 Min Read
Share
SHARE

[ad_1]

इस्लामाबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया में अब तक सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही पोलिया उन्मूलन नहीं हो पाया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट ने देश के 18 जिलों से इक्ट्ठा किए गए सीवेज सेम्पल में वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप-1 का पता लगाने की पुष्टि की है। ये नमूने पाकिस्तान के सभी 4 राज्यों की अलग-अलग सीवेज लाइन से जमा किए गए थे।

प्रभावित इलाकों में सिंध के 12 जिले, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में दो-दो जिले, बलूचिस्तान और इस्लामाबाद का एक जिला शामिल है। दुनिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही सिर्फ ऐसे दो देश हैं, जहां अभी भी पोलियो उन्मूलन नहीं हो पाया है।

इस साल अब तक पाकिस्तान में पोलियो के 6 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सिंध से 4, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के एक-एक मामले शामिल हैं। 2024 में देश में 74 मामले दर्ज किए गए थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 27 मार्च, 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था। हालांकि पिछले साल 10 साल बाद मेघायल में पोलियो का एक केस मिला था।

वैक्सीन लगाने वाले कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक पाकिस्तान में अल-कायदा और पाकिस्तान-तालिबान जैसे संगठन पोलियो उन्मूलन में बड़ी बाधा हैं। इसके अलावा पोलियो वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरूकता का आभाव है।

कई बार पोलियो वैक्सीन लगाने वाले हेल्थ वर्कर्स पर हमले पर खबरें भी सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा खराब स्वास्थ्य सुविधाएं और लोग की तरफ से पोलियो वैक्सीनेशन में लापरवाही भी इसकी बड़ी वजह है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो वर्कर्स की टीम पर कई हमले हो चुके हैं। अब इन्हें सुरक्षा भी दी जाती है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो वर्कर्स की टीम पर कई हमले हो चुके हैं। अब इन्हें सुरक्षा भी दी जाती है।

पोलियो क्या है? पोलियो एक गंभीर और कई बार जानलेवा बीमारी है, जो पोलियो वायरस के कारण होती है। बीते कुछ सालों में दुनिया के ज्यादातर देश पोलियो मुक्त हो चुके हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को पोलियो मुक्त बनाने के लिए वैक्सिनेशन अभियान चल रहे हैं।

पोलियो के लक्षण ज्यादातर लोगों में बहुत हल्के दिखते हैं या फिर दिखते ही नहीं हैं। कुछ मामलों में संक्रमण गंभीर हो सकता है। इन मामलों में पैरालिसिस यानी लकवा हो सकता है या मृत्यु तक हो सकती है।

पोलियो के लक्षण पोलियो से संक्रमित 95% लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखता है। मुश्किल ये है कि संक्रमित व्यक्ति बिना लक्षणों के भी पोलियो वायरस फैला सकता है। जिन लोगों में लक्षण दिखते हैं, ये मुख्य रूप से दो तरह के हो सकते हैं।

नॉन-पैरालिटिक पोलियो के लक्षण एक से 10 दिनों तक रह सकते हैं। इसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इसमें आमतौर पर गले में खराश और बुखार होता है।

पैरालिटिक पोलियो के बहुत कम मामले सामने आते हैं। पोलियो के लगभग 1% मामलों में ही पैरालिटिक पोलियो विकसित होता है। इससे रीढ़ की हड्डी, ब्रेनस्टेम या दोनों में लकवा हो सकता है।

पोलियो कैसे फैलता है पोलियो का सबसे ज्यादा जोखिम 5 साल से कम उम्र के बच्चों को होता है। अगर किसी वयस्क को बचपन में पोलियो वैक्सीन की सभी खुराक नहीं मिली हैं तो उसे भी इसका जोखिम हो सकता है।

पोलियो खांसने या छींकने से या किसी संक्रमित व्यक्ति के मल (मल) के संपर्क में आने से फैल सकता है। यह कैसे होता है, देखिए।

  • मल को छूने के बाद अपने हाथ न धोने से (जैसे डायपर बदलते समय)।
  • दूषित पानी पीने से।
  • ऐसे फूड आइटम्स खाने से, जो दूषित पानी के संपर्क में आए हैं।
  • दूषित पानी में तैरने से।
  • खांसने या छींकने से।
  • पोलियो से पीड़ित किसी व्यक्ति के निकट संपर्क में रहने से।
  • दूषित सतहों को छूने से।

इसका इलाज क्या है पोलियो के इलाज के लिए कोई विशेष दवाएं नहीं बनी हैं। इसके संक्रमण के बाद पैदा हुए लक्षणों के रहते जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ मशीनों या दवाओं का सहारा लिया जा सकता है।

लक्षणों में सुधार के लिए कुछ कोशिशें की जा सकती हैं:

  • अधिक से अधिक तरल पदार्थ पी सकते हैं (जैसे पानी और जूस।)
  • मांसपेशियों के दर्द में राहत के लिए हीट पैक का उपयोग कर सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर दर्द निवारक दवाएं ले सकते हैं (जैसे इबुप्रोफेन।)
  • फिजिकल थेरेपी ले सकते हैं।
  • डॉक्टर द्वारा बताई गई एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • संक्रमण के बाद शरीर को भरपूर आराम मिलना जरूरी है।

————————————-

यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक के VIDEO, PHOTOS:यात्रियों ने लड़ाकों के मारे जाने के बाद रिकॉर्ड किए, जगह-जगह पड़े शव और हथियार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। इस ट्रेन के कुछ वीडियोज सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियोज ट्रेन के पैसेंजर्स ने रिकॉर्ड किए हैं। इनमें जगह-जगह शव और हथियार पड़े नजर आ रहे हैं। यह शव BLA लड़ाकों के माने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

You Might Also Like

इस देश पर खुश हुए ट्रंप, 25 फीसदी टैरिफ को 2 अप्रैल तक के लिए रोक दिया, जानिए देश का नाम

Mehul Choksi is living with his wife in Belgium | भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी: पत्नी के साथ बेल्जियम में रह रहा, 13,850 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

13 FIRs, 140 Social Media Handles: Police Step Up Measures In Final Days Of Maha Kumbh

Government will improve data governance, FM said- Digital India database will be used in data collection and processing | डेटा गवर्नेंस को बेहतर बनाएगी सरकार: सीतारमण ने कहा- डेटा कलेक्शन और प्रोसेसिंग में डिजिटल इंडिया डेटाबेस का इस्तेमाल होगा

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?