blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Pakistani Army Officer Video; London Indian Protest | Pahalgam Attack | पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों को धमकाया: गला रेतने का एक्शन किया, एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन अभिनंदन की तस्वीर दिखाई
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > Pakistani Army Officer Video; London Indian Protest | Pahalgam Attack | पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों को धमकाया: गला रेतने का एक्शन किया, एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन अभिनंदन की तस्वीर दिखाई
Pakistani Army Officer Video; London Indian Protest | Pahalgam Attack | पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों को धमकाया: गला रेतने का एक्शन किया, एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन अभिनंदन की तस्वीर दिखाई
Information

Pakistani Army Officer Video; London Indian Protest | Pahalgam Attack | पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों को धमकाया: गला रेतने का एक्शन किया, एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन अभिनंदन की तस्वीर दिखाई

BlogWire Team
Last updated: April 26, 2025 9:32 am
By BlogWire Team
4 Min Read
Share
SHARE


लंदन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में सेना और वायुसेना सलाहकार कर्नल तैमूर राहत ने पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय लोगों को मारने की धमकी दी।

पहलगाम हमले को लेकर लंदन में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीयों को एक सीनियर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने धमकाने की कोशिश की। इस अधिकारी ने हाथ से गला रेतने का एक्शन किया और फिर मुस्करा दिया।

इतना ही नहीं, इस अधिकारी ने अपने हाथों में भारतीय एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिन्हें फरवरी 2019 में पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था। इस पोस्टर पर लिखा था- चाय इज फैन्टास्टिक। यानी चाय कमाल की है।

पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय।

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय।

वीडियो में दिख रहा शख्स की कर्नल तैमूर के नाम से हुई

ये वीडियो क्लिप शनिवार सुबह से वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस क्लिप में दिखाई देता है कि लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में सेना और वायुसेना सलाहकार कर्नल तैमूर राहत दूतावास की बालकनी पर खड़े होकर प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो शुक्रवार का है, जब बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग शांति से प्रदर्शन करने के लिए दूतावास के बाहर जुटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन में 500 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदुओं ने हिस्सा लिया था। वे भारतीय झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर पहलगाम अटैक के विक्टिम्स के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अधिकारी के एक्शन की निंदा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे ‘घिनौना’ और ‘बेशर्म’ व्यवहार बताया। लोगों ने कहा कि ये डिप्लोमैट के सूट में आतंकी है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान अभिनंदन की तस्वीर क्यों दिखाता है। उसे भारत के दबाव में अभिनंदन को लौटाना पड़ा था। इसमें पाकिस्तान सरकार की हार थी।

पाकिस्तानी पीएम बोले- हमले की जांच कराने को तैयार

वहीं, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम हमले के बाद हर जांच के लिए तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है।

पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी में एक परेड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि पहले भी पाकिस्तान पर ऐसे हमले के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसे पूरी तरह से बंद किया जाना जाहिए। एक जिम्मेदार देश के तौर पर पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और पारदर्शी जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है।

बिलावल भुट्‌टो बोले- सिंधु में हमारा पानी बहेगा, नहीं तो उनका खून बहेगा

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा।

भुट्टो ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक झटके में सिंधु जल समझौता को तोड़ दें। हम इसे नहीं मानते हैं। हमारी अवाम इसे नहीं मानती। हजारों साल से हम इस नदी के वारिस हैं।



Source link

You Might Also Like

Kashmir Faces Severe Climate Change |Lacks Snowfall And Suffer Water Crisis Amid Dry Weather |News18

Pakistan appoints ISI chief as new National Security Advisor | पाकिस्तान ने ISI चीफ को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया: असीम मलिक को जिम्मेदारी मिली; भारत ने पूर्व RAW चीफ को NSAB चेयरमैन बनाया था

Breaking News Headlines; US China | trump Pakistan Russia Ukraine Sri Lanka Australia | भास्कर वर्ल्ड अपडेट्स: व्हाइट हाउस बोला- हम तय करेंगे कि कौन से पत्रकार राष्ट्रपति ट्रम्प के करीब रहेंगे

Pope Francis Red Shoes Story; Jesus – Vatican City Interesting Facts | Catholic Church | पोप दुनिया के सबसे छोटे देश के राजा: 130 करोड़ ईसाइयों के धर्मगुरु; लाल जूते क्यों पहनते हैं, इसका जीसस से क्या कनेक्शन

कर्नाटक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकते हैं नतीजे

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
How Italy’s Underground Press Helped Defeat Fascism in World War II
News

How Italy’s Underground Press Helped Defeat Fascism in World War II

By BlogWire Team
16 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?