blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Rafale M Fighter Jet Features Explained; India France | Defence Deal | आज भारत-फ्रांस में 26 राफेल मरीन विमानों की डील होगी: परमाणु बम दाग सकते हैं ये एयरक्राफ्ट, नेवी में शामिल होंगे; ₹63,000 करोड़ की डील
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > Rafale M Fighter Jet Features Explained; India France | Defence Deal | आज भारत-फ्रांस में 26 राफेल मरीन विमानों की डील होगी: परमाणु बम दाग सकते हैं ये एयरक्राफ्ट, नेवी में शामिल होंगे; ₹63,000 करोड़ की डील
Rafale M Fighter Jet Features Explained; India France | Defence Deal | आज भारत-फ्रांस में 26 राफेल मरीन विमानों की डील होगी: परमाणु बम दाग सकते हैं ये एयरक्राफ्ट, नेवी में शामिल होंगे; ₹63,000 करोड़ की डील
Information

Rafale M Fighter Jet Features Explained; India France | Defence Deal | आज भारत-फ्रांस में 26 राफेल मरीन विमानों की डील होगी: परमाणु बम दाग सकते हैं ये एयरक्राफ्ट, नेवी में शामिल होंगे; ₹63,000 करोड़ की डील

BlogWire Team
Last updated: April 28, 2025 12:28 am
By BlogWire Team
5 Min Read
Share
SHARE


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की फ्रांस से 63 हजार करोड़ की डील अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील है।

भारत, फ्रांस के साथ 26 राफेल मरीन विमानों की डील सोमवार को साइन करने वाला है। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच यह डील साइन की जाएगी। डील के तहत भारत, फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा।

ये विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस के साथ ये डील करीब 63,000 करोड़ रुपए में हो रही है। हथियारों की खरीद के मामले में यह फ्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है।

विमानों की खरीद को 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में मंजूरी मिली थी। यह मीटिंग पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बुलाई गई थी।

INS विक्रांत पर तैनात होंगे राफेल मरीन

भारत राफेल मरीन विमानों को INS विक्रांत पर तैनात करेगा। विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन ने इन विमानों में भारत की जरूरत के हिसाब से कई बदलाव किए हैं। इसमें एंटी शिप स्ट्राइक, न्यूक्लियर हथियार लॉन्च करने की क्षमता और 10 घंटे तक फ्लाइट रिकॉर्ड करने जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी भारत को हथियार प्रणाली, स्पेयर पार्ट्स और एयरक्राफ्ट के जरूरी टूल्स भी देगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन विमानों की डिलीवरी 2028-29 में शुरू होगी और 2031-32 तक सभी विमान भारत पहुंच जाएंगे।

फ्रांस से 36 राफेल खरीद चुका भारत

राफेल मरीन से पहले भारत फ्रांस से एयरफोर्स के लिए 36 राफेल जेट भी खरीद चुका है। 2016 में हुई इस डील के सभी विमान 2022 में भारत पहुंचे थे। इन्हें एयरफोर्स के अंबाला और हाशिनारा एयरबेस से संचालित किया जाता है। ये डील 58,000 करोड़ रुपए में हुई थी। राफेल मरीन विमान के फीचर्स एयरफोर्स के राफेल विमान से एडवांस हैं।

राफेल मरीन क्यों खरीद रहा भारत

  • अभी भारतीय वायु सेना के पास मिग-29 विमान है। ये विमान INS विक्रमादित्य पर तैनात रहते हैं। बीते समय में इनके रखरखाव की मांग बढ़ने और सीमित उपलब्धता के चलते भारत राफेल मरीन विमान खरीद रहा है।
  • नौसेना ने 2022 में कहा था कि विक्रांत को मिग-29 के लिहाज से डिजाइन किया गया था, लेकिन वह इसकी जगह बेहतर डेक-बेस्ड फाइटर प्लेन की तलाश कर रही है।
  • राफेल मरीन की एडवांस रडार टेक्नोलॉजी, ज्यादा हथियार ले जाने की क्षमता, बेहतर सेंसर इसे मिग-29 विमान से बेहतर बनाते हैं।
  • भारत की वायुसेना के पास पहले से ही राफेल विमान हैं। ऐसे में इसके उपकरणों और रखरखाव के लिए ट्रेनिंग में ज्यादा समस्या नहीं आएगी।
  • भारतीय नौसेना ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए 57 फाइटर जेट लेने की योजना बनाई थी। इसके लिए गोवा में फ्रांस के राफेल मरीन और अमेरिका के बोइंग-18 का ट्रायल भी हुआ। 2022 में भारत ने अमेरिका और फ्रांस से अपने प्रपोजल की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की थी। सिर्फ फ्रांस इसके लिए तैयार हुआ, जिसके बाद भारत के पास राफेल मरीन खरीदने का ही विकल्प बचा।
  • यह डील भारत और फ्रांस के संबंधों को मजबूत करने की एक पहल भी है।

—————————

ये खबरें भी पढ़िए-

पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर:ये सजावट के लिए नहीं रखीं; सिंधु का पानी रोका तो युद्ध के लिए तैयार रहें

पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा, हमने शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल भारत के लिए रखी हैं।अगर भारत सिंधु जल संधि को रोकता है, तो हम उसकी सांसें रोक देंगे। पूरी खबर पढ़िए…

PM शरीफ बोले- पहलगाम की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार:किसी भी हमले से निपट लेंगे, फौज पाकिस्तान की हिफाजत में सक्षम

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम हमले के बाद हर जांच के लिए तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

You Might Also Like

Notification for 1139 posts issued in Gujarat, recruitment for 733 posts in KGMU; Appointment of 38 doctors cancelled in MP | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: गुजरात में 1139 पदों का नोटिफिकेशन जारी, KGMU में 733 पदों पर भर्ती; एमपी में 38 डॉक्टरों की नियुक्ति रद्द

Shillong Sunday Teer Result, February 23, 2025 LIVE: Check Winning Numbers for First and Second Rounds

Donald Trump announces reciprocal tariffs | ‘आंख के बदले आंख’ की तर्ज पर टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प: भारत को हर साल ₹61 हजार करोड़ का नुकसान, अमेरिकी सामान सस्ते हो सकते हैं

Haryana Pakistan Family Return Update; Hisar Hindu | Pahalgam Attack | हिसार में पाकिस्तानी परिवार पकड़ा: वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहा था; सभी 15 सदस्यों को दिल्ली के पाकिस्तानी कैंप भेजा – Balsamand News

Canada’s $20-Mn Heist: ED Raids Suspect’s Home, Aims To Strike Gold With Khalistan, Arms Smuggling Probe | Exclusive

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Supreme Court Says Laws Related to Bitcoin Like Cryptocurrencies Are obsolete, Suggests Government to Make Regulation
Business

Supreme Court Says Laws Related to Bitcoin Like Cryptocurrencies Are obsolete, Suggests Government to Make Regulation

By BlogWire Team
4 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?