blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Samad run out on Dhoni’s direct throw dainik bhaskar moments | धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट: उन्होंने एक हाथ से सिक्स लगाया; राहुल ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Sport > Samad run out on Dhoni’s direct throw dainik bhaskar moments | धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट: उन्होंने एक हाथ से सिक्स लगाया; राहुल ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका
Samad run out on Dhoni’s direct throw dainik bhaskar moments | धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट: उन्होंने एक हाथ से सिक्स लगाया; राहुल ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका
Sport

Samad run out on Dhoni’s direct throw dainik bhaskar moments | धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट: उन्होंने एक हाथ से सिक्स लगाया; राहुल ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका

BlogWire Team
Last updated: April 14, 2025 10:40 pm
By BlogWire Team
9 Min Read
Share
SHARE


लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL-18 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को इकाना स्टेडियम लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और जीत अपने नाम कर ली। कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए।

राहुल त्रिपाठी ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका। पंत ने रिवर्स शॉट पर सिक्स लगाया। उनका कैच धोनी से छूटा। नो बॉल पर कैच हुए बडोनी। धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट हुए। उन्होंने 19वें ओवर में एक हाथ से सिक्स भी लगाया।

पढ़िए CSK Vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स…

1. राहुल ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका

राहुल ने मार्करम का कैच 6 रन पर पकड़ा।

राहुल ने मार्करम का कैच 6 रन पर पकड़ा।

लखनऊ की पारी के पहले ओवर में एडेन मार्क्ररम आउट हुए। ओवर की आखिरी बॉल खलील अहमद ने बैक ऑफ लेंथ की फेंकी। मार्करम ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर कवर-पॉइंट पर गई। यहां फील्डर राहुल त्रिपाठी ने तेजी से पीछे की तरफ 25 मीटर दौड़ लगाई, आंखें गेंद पर रखीं और डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

कैच लेने के बाद सेलिब्रेट करते हुए राहुल त्रिपाठी।

कैच लेने के बाद सेलिब्रेट करते हुए राहुल त्रिपाठी।

2. धोनी के DRS से पूरन LBW आउट

बॉलर अंशुल कम्बोज के कहने पर धोनी रिव्यू लिया।

बॉलर अंशुल कम्बोज के कहने पर धोनी रिव्यू लिया।

चेन्नई को चौथे ओवर में दूसरा विकेट मिला। अंशुल कम्बोज ने ओवर की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन को LBW किया। अंपायर ने पूरन को आउट नहीं दिया था, CSK के कप्तान एम एस धोनी ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप को लग रही है। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। पूरन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

निकोलस पूरन 8 ही रन बना पाए।

निकोलस पूरन 8 ही रन बना पाए।

3. पंत ने रिवर्स स्कूप पर सिक्स लगाया

ऋषभ पंत ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की।

ऋषभ पंत ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की।

छठे ओवर में ऋषभ पंत ने रिवर्स स्कूप शॉट खेलकर सिक्स लगा दिया। जेमी ओवर्टन ने ओवर की तीसरी बॉल लेंथ पर फेंकी। पंत ने रिवर्स स्कूप यानी राइट-हैंडर बनकर शॉट खेला और बॉल सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। इस छक्के के साथ LSG का स्कोर 50 रन के पार चला गया। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े मिचेल मार्श इस शॉट पर हस पड़े।

4. धोनी से पंत का कैच छूटा

पंत का जब कैच छूटा तब वे 29 रन पर बैटिंग कर रहे थे।

पंत का जब कैच छूटा तब वे 29 रन पर बैटिंग कर रहे थे।

11वें ओवर की पांचवीं बॉल पर कप्तान ऋषभ पंत को जीवनदान मिला। नूर अहमद की बॉल पर विकेटकीपर एम एस धोनी से कैच ड्रॉप हुआ। नूर ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लैट गेंद डाली, पंत ने कट शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। गेंद में तेज डिफ्लेक्शन था और धोनी ने इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ग्लव्स लगने के बाद भी कैच नहीं ले पाए।

5. बडोनी को 2 ओवर में दो मौके मिले आयुष बडोनी को 13वें और 14वें ओवर में दो जीवनदान मिला। हालांकि 14वें ओवर में ही उन्हें धोनी ने स्टंपिंग आउट कर दिया।

बडोनी को 22 रन पर धोनी ने स्टंपिंग कर दिया।

बडोनी को 22 रन पर धोनी ने स्टंपिंग कर दिया।

आयुष बडोनी के आउट होने के बाद अंपायर के पास जाकर रवींद्र जडेजा ने सेलिब्रेट किया।

आयुष बडोनी के आउट होने के बाद अंपायर के पास जाकर रवींद्र जडेजा ने सेलिब्रेट किया।

  • नो बॉल पर कैच हुए बडोनी लखनऊ के आयुष बडोनी 13वें ओवर में नो बॉल पर कैच हुए। ओवर की चौथी गेंद मथीश पथिराना ने बाउंसर फेंकी, बडोनी थर्ड मैन पर कैच हो गए। थर्ड अंपायर ने रिप्ले में चेक किया कि पथिराना ने ओवर की तीसरी बाउंसर फेंकी थी। जिसे नो बॉल करार दिया गया, बडोनी ने फ्री हिट पर एक रन बनाया।
बडोनी नो बॉल पर कैच हुए।

बडोनी नो बॉल पर कैच हुए।

  • DRS लेकर बचे 14वें ओवर की पहली बॉल पर आयुष बडोनी को अंपायर ने आउट दे दिया। यहां रवींद्र जडेजा ने फुल लेंथ बॉल फेंकी। बडोनी ने पहले से सोचकर स्विच हिट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके मिडिल स्टंप के सामने लगी, जिससे वो बिल्कुल आउट लग रहे थे। अंपायर ने उन्हें LBW आउट भी दे दिया। लेकिन बडोनी ने कप्तान ऋषभ पंत से बात की और रिव्यू ले लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद ग्लव को हल्का सा टच करके गई है, और अल्ट्रा एज में स्पाइक भी आया जब गेंद ग्लव के पास थी। नतीजा फैसला बदला गया और बडोनी नॉट आउट दिए गए।
आयुष बडोनी को अंपायर ने आउट दे दिया था। इसके बाद उन्होंने DRS लिया और अंपायर को फैसला बदलना पड़ा।

आयुष बडोनी को अंपायर ने आउट दे दिया था। इसके बाद उन्होंने DRS लिया और अंपायर को फैसला बदलना पड़ा।

6. रशीद ने पंत को दूसरा जीवनदान दिया

पंत का कैच 61 रन पर रशीद से छूटा ।

पंत का कैच 61 रन पर रशीद से छूटा ।

19वें ओवर में ऋषभ पंत का कैच 20 साल के शेख रशीद से छूट गया। खलील अहमद की पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग नहीं बनी और गेंद काफी ऊपर चली गई। मिड-ऑफ से पीछे दौड़ते फील्डर रशीद ने गेंद पर नजर बनाए रखी, लेकिन कैच नहीं ले पाए।

7. धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद आउट

समद 11 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

समद 11 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

20वें ओवर की दूसरी बॉल पर अब्दुल समद रनआउट हो गए। पथिराना ने लेग साइड में वाइड गेंद डाली। पंत ने तुरंत सिंगल के लिए दौड़ लगाई, लेकिन अब्दुल समद थोड़ी देर से भागे और क्रीज से इंचों दूर रह गए। धोनी ने चालाकी दिखाई और देखा कि पंत आधे रास्ते तक पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने अंडरआर्म थ्रो से गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर फेंकी और सीधा स्टंप पर हिट कर दिया।

8. अब्दुल समद ने त्रिपाठी का कैच छोड़ा

अब्दुल समद ने मिड ऑफ पर आसान सा कैच छोड़ा।

अब्दुल समद ने मिड ऑफ पर आसान सा कैच छोड़ा।

7वें ओवर में अब्दुल समद ने राहुल त्रिपाठी का कैच छोड़ा। त्रिपाठी इस वक्त महज 5 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। रवि बिश्नोई ने ओवर की तीसरी बॉल ऑफ और मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ की डाली, त्रिपाठी ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद लीडिंग एज लेकर ऊपर चली गई। समद लॉन्ग-ऑफ से दौड़ते हुए आए, लेकिन आसान कैच पकड़ नहीं पाए।

9. धोनी से एक हाथ से सिक्स लगाया

धोनी ने शार्दूल की बॉल पर सिक्स लगाया।

धोनी ने शार्दूल की बॉल पर सिक्स लगाया।

17वें ओवर की आखिरी बॉल पर एम एस धोनी ने एक हाथ से सिक्स लगा दिया। शार्दूल ने बाहर की तरफ स्लोअर बॉल डाली। गेंद धोनी के स्लॉट में तो थी लेकिन वे जल्दी शॉट खेल गए। इसके बावजूद, उन्होंने एक हाथ से बल्ला घुमाया और गेंद को सीधे छक्के के लिए भेज दिया।

10. बिश्नोई से धोनी का कैच छूटा

धोनी का कैच 20 रन पर रवि बिश्नोई से छूटा।

धोनी का कैच 20 रन पर रवि बिश्नोई से छूटा।

19वें ओवर की तीसरी बॉल पर रवि बिश्नोई ने धोनी का कैच छोड़ दिया। बिश्नोई की फुल और ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल पर धोनी ने जोरदार ड्राइव मारी लेकिन गेंद में कोई ऊंचाई नहीं थी।बॉल सीधा एक्स्ट्रा कवर पर गई। यहां रवि बिश्नोई के पास आसान मौका था, लेकिन गेंद हाथों से निकल गई और कैच छूट गया।

फैक्ट्स

  • IPL में सबसे ज्यादा फील्डिंग डिसमिसल महेंद्र सिंह धोनी के नाम हो गया। उन्होंने बतौर विकेटकीपर 201 बार बल्लेबाजों को आउट किया है। उनके बाद दिनेश कार्तिक का नंबर आता है, जिनके नाम 182 डिसमिसल दर्ज हैं।
  • शेख रशीद बने CSK के लिए ओपनिंग करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनकी उम्र 20 साल 202 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सैम करन के नाम था, जिन्होंने 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 22 साल 132 दिन की उम्र में ओपनिंग की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

You Might Also Like

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की असली परीक्षा तो अब होगी, 25 साल पुराना बदला लेने का मौका

RR vs CSK Dream11 Predication: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम, इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

कोहली-स्मिथ के बीच का वीडियो आग की तरह फैला, संन्यास के बारे में विराट को पहले था बताया?

हार्दिक पांड्या ने रच दिया आईपीएल का सबसे बड़ा कीर्तिमान, अब तक कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा

IND-M vs AUS-M: एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया की होगी भिड़ंत, सचिन के सामने होंगे वॉटसन

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
On Poland’s Presidential Election
News

On Poland’s Presidential Election

By BlogWire Team
1 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?