नई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की है। SBI में अब 1 साल की FD कराने पर 6.70% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी।
इससे पहले हाल ही में केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD पर ब्याज दरों में कटौती की है। RBI के रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंकों भी FD की ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं।

‘अमृत वृष्टि’ स्पेशल डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में भी बदलाव SBI ने ‘अमृत वृष्टि’ नाम की एक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। इस स्कीम के तहत 444 दिनों के लिए FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 7.05% सालाना ब्याज दिया जाएगा। वहीं सीनियर सिटीजन को सालाना 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65% के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।
SBI ‘वीकेयर’ स्कीम में भी निवेश का मौका SBI ने एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट (FD) स्कीम ‘वीकेयर’ भी चला रहा है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।
ऐसे मे ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 1% ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से 5 साल या इससे ज्यादा समय के लिए FD कराने पर सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज मिल रहा है।
केनरा बैंक में 1 साल की FD पर अब 6.85% ब्याज नई ब्याज दरों के अनुसार अगर अब आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.85% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 7.15%, 3 साल की FD पर 7.20% और 5 साल की FD पर 6.70% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 444 दिन की FD पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।

कोटक बैंक में 1 साल की FD पर अब 7.10% ब्याज कोटक महिंद्रा बैंक में अब 1 साल के लिए FD कराने पर सालाना 7.10% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 7.15%, 3 साल की FD पर 7.00% और 5 साल की FD पर 6.20% ब्याज मिलेगा।
