वॉशिंगटन2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रोबोट ऑप्टिमस को पहली बार सितंबर 2022 में पेश किया गया था। अब ये काफी बदल चुका है।
टेस्ला ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ का लेटेस्ट वर्जन अनवील किया है। अब ये रोबोट अपने घर में रोजमर्रा के लगभग सभी काम करने में सक्षम है। यहां तक की अब ये खाना बना सकता है और घर में साफ-सफाई के काम भी कर सकता है।
टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रोबोट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आसानी से रोजमर्रा के घरेलू काम कर रहा है। मस्क के AI-ऑपरेटेड होम असिस्टेंट के विजन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में ऑप्टिमस को चम्मच से बर्तन हिलाते, फर्श को वैक्यूम करते और ब्रश और डस्टपैन से टेबल साफ करते हुए देखा जा सकता है। यह सब करते हुए वह शांति से निर्देशों का पालन कर रहा है। वीडियो शेयर करते हुए मस्क ने लिखा, ‘अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्ट।’
