blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: US markets fell for the second consecutive day due to tariff announcement, Dow Jones fell by 1,200 points, Boeing-Intel shares fell by 8% | टैरिफ ऐलान से अमेरिकी-बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा: डाउ जोन्स में करीब 4% की गिरावट, बोइंग-इंटेल के शेयर 8% तक टूटे
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > US markets fell for the second consecutive day due to tariff announcement, Dow Jones fell by 1,200 points, Boeing-Intel shares fell by 8% | टैरिफ ऐलान से अमेरिकी-बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा: डाउ जोन्स में करीब 4% की गिरावट, बोइंग-इंटेल के शेयर 8% तक टूटे
US markets fell for the second consecutive day due to tariff announcement, Dow Jones fell by 1,200 points, Boeing-Intel shares fell by 8% | टैरिफ ऐलान से अमेरिकी-बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा: डाउ जोन्स में करीब 4% की गिरावट, बोइंग-इंटेल के शेयर 8% तक टूटे
Information

US markets fell for the second consecutive day due to tariff announcement, Dow Jones fell by 1,200 points, Boeing-Intel shares fell by 8% | टैरिफ ऐलान से अमेरिकी-बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा: डाउ जोन्स में करीब 4% की गिरावट, बोइंग-इंटेल के शेयर 8% तक टूटे

BlogWire Team
Last updated: April 4, 2025 11:23 pm
By BlogWire Team
5 Min Read
Share
SHARE

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • US Markets Fell For The Second Consecutive Day Due To Tariff Announcement, Dow Jones Fell By 1,200 Points, Boeing Intel Shares Fell By 8%

वॉशिंगटन9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दो दिन में अमेरिकी मार्केट का इंडेक्स डाउ जोन्स अब तक 7% से ज्यादा गिर चुका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन 4 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट है। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 1,450 पॉइंट (3.59%) गिरकर 39,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले भी ये 3.98% गिरा था। यानी दो दिन में डाउ जोन्स अब तक 7% से ज्यादा गिरा है।

वहीं, S&P 500 इंडेक्स में करीब 220 पॉइंट (4.06%) की गिरावट है। ये 5,180 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट 740 अंक (4.47%) गिरकर 15,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बोइंग, इंटेल, गोल्डमैन सैक और डाउ INC जैसी कंपनियों के शेयरों में 8% तक की गिरावट है।

डाउ जोन्स इंडेक्स के टॉप लूजर

नोट: शेयर के भाव शाम करीब 07:30 बजे के हैं।

नोट: शेयर के भाव शाम करीब 07:30 बजे के हैं।

अमेरिकी बाजार में गिरावट के 4 कारण

  • चीन ने भी अमेरिका पर 34% टैरिफ लगाया: चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। नया टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा। दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। इसमें चीन पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। अब चीन ने उतना ही टैरिफ अमेरिका पर लगा दिया है।
  • कंपनियों को मुनाफा कम होने का डर: अमेरिका ने सभी आयातित सामानों पर 10% न्यूनतम टैरिफ और कुछ देशों (जैसे चीन पर 34%, वियतनाम पर 46%) पर इससे भी ज्यादा शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इससे वहां से आने वाले सामानों की कीमत बढ़ जाएगी। इससे कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर उनके मुनाफे पर पड़ेगा। मुनाफा कम होने की आशंका से निवेशकों ने शेयर बेचना शुरू कर दिया है, जिससे बाजार में गिरावट है।
  • ग्लोबल ट्रेड वॉर का डर: अमेरिकी की ओर से टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद दूसरे देश भी जवाबी टैरिफ लगा सकते हैं। मिसाल के तौर पर, अगर भारत पर 26% टैरिफ लगा है, तो भारत भी अमेरिकी सामानों पर शुल्क बढ़ा सकता है। इससे ग्लोबल ट्रेड में रुकावट आ सकती है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित होगी। इस अनिश्चितता से निवेशक घबरा गए है और उन्होंने शेयर बाजार से पैसा निकालना शुरू कर दिया है।
  • इकोनॉमिक स्लोडाउन की चिंता: टैरिफ से सामान महंगा होने पर लोग कम खरीदारी करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है। साथ ही, मांग कम होने से कच्चे तेल की कीमतें भी गिरीं है (अमेरिकी क्रूड $69.63 प्रति बैरल)। ये कमजोर इकोनॉमिक एक्टिविटी संकेत है। इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है और बाजार में गिरावट तेज हुई है।

3 अप्रैल को डाउ जोन्स 3.98% गिरकर 40,545 के स्तर पर बंद हुआ था

डाउ जोन्स एक दिन पहले 1,679 पॉइंट (3.98%) गिरकर 40,545 के स्तर पर बंद हुआ। था वहीं, S&P 500 इंडेक्स में 274 पॉइंट (4.84%) की गिरावट रही। ये 5,450 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट सबसे ज्यादा 1,050 अंक (5.97%) गिरकर बंद हुआ।

बीते 10 साल में S&P 500 इंडेक्स की 4% से ज्यादा की गिरावट

तारीख गिरावट
16/3/2020 12.0%
12/3/2020 9.5%
9/3/2020 7.6%
11/6/2020 5.9%
18/3/2020 5.2%
11/3/2020 4.9%
3/4/2025 4.8%
27/2/2020 4.4%
1/4/2020 4.4%
20/3/2020 4.3%
13/9/2022 4.3%
5/2/2018 4.1%
18/5/2022 4.0%

9 अप्रैल से लागू होंगे रेसिप्रोकल टैरिफ

अमेरिका में आने वाले सभी सामानों पर 10% बेसलाइन (न्यूनतम) टैरिफ लगेगा। बेसलाइन टैरिफ 5 अप्रैल को और रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल को रात 12 बजे के बाद लागू होंगे। बेसलाइन टैरिफ व्यापार के सामान्य नियमों के तहत आयात पर लगाया जाता है, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ किसी अन्य देश के टैरिफ के जवाब में लगाया जाता है।

सेंसेक्स 930 ​​​​​​अंक गिरकर 75,364 पर बंद हुआ

सेंसेक्स आज यानी 4 अप्रैल को 930 अंक (1.22%) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 345 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 6.56% टूटा। फार्मा, रियल्टी और आईटी इंडेक्स में करीब 4% की गिरावट रही। ऑटो, मीडिया इंडेक्स में करीब 3% की गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

You Might Also Like

who can open shops in jail know the process and rules of it

Baloch Liberation Army Pakistani soldiers killed | बलोच लड़ाकों के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत: सैन्य काफिले में IED ब्लास्ट; BLA बोला- यह हमारी आजादी की लड़ाई का हिस्सा

UPSC Recruitment 2025 Recruitment for 111 Assistant Public Prosecutor and other posts Apply now | यूपीएससी भर्ती 2025

Want A Jammu and Kashmir Where No Life Is Lost Due To Terrorism: Amit Shah

The picture of the Afghan team celebrating with the Indian tricolor at the Champions Trophy is false

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?