blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: woman from Dubai forcibly entered Aditya Roy Kapur house | आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला: गिफ्ट्स देने के बहाने ली एंट्री, हाउस हेल्पर ने दर्ज कराया केस; पुलिस ने लिया हिरासत में
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Entertainment > woman from Dubai forcibly entered Aditya Roy Kapur house | आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला: गिफ्ट्स देने के बहाने ली एंट्री, हाउस हेल्पर ने दर्ज कराया केस; पुलिस ने लिया हिरासत में
woman from Dubai forcibly entered Aditya Roy Kapur house | आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला: गिफ्ट्स देने के बहाने ली एंट्री, हाउस हेल्पर ने दर्ज कराया केस; पुलिस ने लिया हिरासत में
Entertainment

woman from Dubai forcibly entered Aditya Roy Kapur house | आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला: गिफ्ट्स देने के बहाने ली एंट्री, हाउस हेल्पर ने दर्ज कराया केस; पुलिस ने लिया हिरासत में

BlogWire Team
Last updated: May 27, 2025 3:54 pm
By BlogWire Team
4 Min Read
Share
SHARE

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब एक्टर आदित्य रॉय कपूर के मुंबई स्थित घर में भी एक महिला ने घुसने की कोशिश की। जिसे सोमवार को खार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबरन घर में प्रवेश करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना तब हुई जब आदित्य घर पर मौजूद नहीं थे।

शूटिंग पर थे एक्टर, घर पर केवल हाउस हेल्प मौजूद थी

पुलिस एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 26 मई की है। आदित्य का घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित रिजवी कॉम्प्लेक्स में है। शाम करीब छह बजे जब घर पर केवल उनकी हाउस हेल्पर संगीता पवार मौजूद थीं और एक्टर शूटिंग के लिए बाहर थे, तब दरवाजे की घंटी बजी।

संगीता के दरवाजा खोलने पर एक 47 वर्षीय महिला ने उनसे पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है। वह उनके लिए कुछ कपड़े और गिफ्ट्स लेकर आई है। महिला की बातों पर भरोसा करते हुए संगीता ने उसे अंदर आने दिया।

घर से जाने के लिए राजी नहीं थी महिला

FIR के अनुसार, जब हाउस हेल्पर ने महिला से पूछा कि क्या उसने आदित्य रॉय कपूर से मिलने के लिए पहले से समय लिया है, तो महिला ने हां में जवाब दिया और कहा कि उसे शाम 6 बजे का समय दिया गया है। बाद में जब आदित्य घर लौटे, तो संगीता ने उन्हें महिला के बारे में बताया। इस पर एक्टर ने महिला को पहचानने से साफ इनकार कर दिया।हाउस हेल्पर के बार-बार कहने के बावजूद जब महिला घर से जाने के लिए तैयार नहीं हुई, तो इस मामले की जानकारी एक्टर की मैनेजर और पुलिस को दी गई।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

खार पुलिस मौके पर एक्टर के घर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया, जो दुबई की रहने वाली है और 47 वर्ष की है। महिला ने कहा वो आदित्य की फैन है और उनके लिए गिफ्ट्स लेकर आई थी। हालांकि, जब महिला से एक्टर के घर तक पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उसने सवाल को टालना शुरू कर दिया।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि उसने अवैध रूप से एक्टर के घर में प्रवेश किया, जिसमें आपराधिक मंशा हो सकती है। महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) (घर में घुसपैठ या घर में सेंध लगाने के लिए सजा ) के तहत एफआईआर दर्ज की।

सलमान के घर पर भी जबरन घुसा था शख्स

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान की बिल्डिंग में भी एक शख्स और महिला जबरन घुस गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनसे इस मामले में पूछताछ की गई थी।

—————–

इससे जुड़ी खबर पढ़ें..

सलमान खान के गैलेक्सी-अपार्टमेंट में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक:आरोपी को एक बार भगाया तो फिर कार में छिपकर आया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर में छत्तीसगढ़ का एक युवक घुस गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

You Might Also Like

salman khan sikandar became disaster only threee hit films dabangg 3 tiger 3 in 10 years box office record

डीपनेक बॉडीकॉन में कातिल फिगर किया फ्लॉन्ट, फिर मिरर में दिए पोज, देखें मोनालिसा की वायरल तस्वीरें

हॉलीवुड के अगले जेम्स बॉन्ड बनेंगे रणबीर कपूर? इसी साल शुरू हो जाएगी शूटिंग, जानें क्या है नया अपडेट

Hollywood actress assault case abused on marriage pretext accused arrested from Chandigarh ann

Bhojpuri vulgar songs by pawan singh khesari lal yadav arvind akela chhalakata humro jawaniya choliya ke hook

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?