Thursday, July 25, 2024
HomeBloggingब्लॉगरो के लिए 5 सबसे बेहतरीन WordPress Themes

ब्लॉगरो के लिए 5 सबसे बेहतरीन WordPress Themes

ब्लॉगिंग के लिए WordPress सबसे अच्छा प्लेटफार्म माना जाता है क्यूँकि इसमें किसी भी तरह का प्रोग्रामिंग की ज़रूरत नहीं पड़ती है| अगर आप भी कोई ब्लॉग बनाना चाहते है तो आपको एक बेहतरीन WordPress की Themes का इस्तेमाल करना होगा| एक बात का ध्यान रखे Themes दिखने में जितना अच्छा होगा लोगो को आपके ब्लॉग के उपर उतना ही आकर्षण होगा|

WordPress Themes क्या है?

WordPress Themes आपके वेबसाइट या ब्लॉग का डिजाईन है| जिसके इस्तेमाल से आप अपने वेबसाइट या ब्लॉग का डिजाईन Themes के अनुसार बदल सकते है| WordPress पर इसे काफी आसानी से बदला जा सकता है|

एक WordPress Themes में क्या-क्या फीचर्ड होने चाहिए-

ऐसे तो WordPress पर हजारो की संख्या में फ्री और पैड Themes मिल जाएंगे परन्तु कुछ ही ऐसे Themes है जो की सभी तरह के फीचर्ड के परिपूर्ण होते है|

  • मोबाइल रेस्पोंसिव– Theme सेलेक्ट करते समय ये देख ले की ये मोबाइल फ्रेंडली है या नही, मतलब मोबाइल ब्राउज़र पर ठीक से दिख रहा है की नही|
  • Themes Loading Speed– Theme का लोडिंग स्पीड काफी मायने रखता है अगर आपका ब्लॉग खुलने में ज्यादा समय लेता है तो यूजर आपके ब्लॉग से बाहर निकल जायेगा|
  • SEO Ready– SEO Ready होने से आपका ब्लॉग Google पर अच्छा रैंक होगा, जिससे आपका ब्लॉग गूगल पर आसानी से सर्च किया जा सकता है|
  • AdSense Ready– इससे आप अपने ब्लॉग से अच्छा-खासा Earning कर सकते है|
  • Third-party Plugin Integration– कुछ Theme ऐसे भी होते है जो अपने Themes के साथ Plugins भी फ्री में देते है|
  • Multilingual Theme– अगर हिंदी में ब्लॉगिंग करना चाहते है तो इसके लिए आपको Multilingual Theme सेलेक्ट करना होगा जिससे आपका कंटेंट हिंदी में ठीक से दिखाई देगा|
  • Demo Facility- Demo Data होने से आपको ब्लॉग की डिजाईन ठीक करने में ज्यादा परेशानी नही होगी|

इसके अलावा और भी फीचर्ड है जैसे की सोशल मीडिया रेडी, थीम अपडेट, हैडर-फूटर सेटिंग आदि से आप अपने ब्लॉग को और अच्छा बना सकते है|

Blogging के लिए सबसे बेस्ट Themes


हम आपको कुछ ऐसे Themes बताने जा रहे है की जिसके ऊपर दिए गए सभी फीचर्ड आपको मिल जाएंगे| मैं इन सभी थीम्स का इस्तेमाल कर चूका हूँ ये काफी सरल है जिससे आप अपने WordPress पर आसानी से अपलोड करके एक्टिव कर सकते है| इसके थीम सेटिंग से आप इसमें अपने हिसाब से बदलाव कर सकते है|

Sahifa Responsive WordPress Theme

Blogging के लिए Sahifa सबसे अच्छा WordPress Theme है ये एक बहुत ही अच्छा थीम है जिसका इस्तेमाल से हर तरह के वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है| इसके लेआउट, डिजाईन, फीचर इतना बेहतरीन है की ये पहली नज़र में ही बहुत आकर्षित लगता है| इस थीम में ब्लॉगिंग के लिए बहुत सारी फीचर है| अगर आप ब्लॉगिंग पुरे दिल से करना चाहते है तो आज ही इस थीम को खरीद ले|

Newspaper

Newspaper बहुत ही अच्छा WordPress Theme है, themeforest पर इसको 40000 बार ख़रीदा जा चूका है| लुक और डिजाईन के मामले में ये इतना अच्छा है की दुनियाभर के लोग इसे बहुत पसंद करते है| इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है इसमें किसी प्रकार एडवांस जानकारी की ज़रुरत नही पड़ती है| बस इसे अपने WordPress पैनल में इंस्टाल करके इसके निर्देशों का पालन करे स्टेप-बाई-स्टेप ये आपके वेबसाइट को बनाने का मदत करता है|

Herald – News Portal & Magazine WordPress Theme

Herald एक पुराने ज़माने का WordPress Theme है इस थीम के लिए किसी भी तरह की कोडिंग की कोई जरूरत नही पड़ता है| इसका ड्रैग एंड ड्राप सेटिंग इतना सरल का है की इसे सेट करने में आपको बहुत मज़ा आएगा| लुक और डिजाईन के मामले में भी ये बहुत अच्छा लगता है| इसमें 500 से भी अधिक लेआउट का विकल्प दिया हुआ है और अनलिमिटेड साइडबार भी दिया गया है| ब्लॉगिंग के लिए ये सबसे अच्छा थीम है|

Voice – WordPress Theme

मैगज़ीन या ब्लॉगिंग के लिए Voice भी अच्छा उदाहरण है| इस WordPress Theme को eCommerce के हिसाब से भी बनाया गया है मतलब आप इसपर भी किसी प्रकार के प्रोडक्ट भी बेच सकते है| नए ब्लॉगर के लिए ये बेस्ट थीम हो सकता है क्यूंकि इसका सेटिंग पैनल बहुत ही सरल बनाया गया है| सेटिंग में जितना सरल तरीका है उतना ही बेहत इसका लुक और डिजाईन है| यदि आप WordPress पर ब्लॉग बनाना चाहते है तो आज ही इस Theme को खरीद सकते है और डाउनलोड कर सकते है| इसमें आपको ज्यादा टेक्निकल जानकारी की ज़रुरत नही पड़ेगी|

GoodLife – Responsive Magazine & Newspaper Theme

GoodLife मैगज़ीन और न्यूज़पेपर के लिए एक बेहतरीन WordPress Theme है| इस Theme में आपको आज के समय के लगभग सभी फीचर मिल जाएंगे| यह एक SEO Ready WordPress Theme है मतलब गूगल पर इसका रैंकिंग अच्छा होगा| लुक और डिजाईन के मामले में भी ये किसी से भी काम नही है| Theme Panel की बात करे तो इसमें बहुत सारे सेटिंग दिए हुए है जिससे आप अपने हिसाब सेटिंग कर सकते है| GoodLife में आपको कई सारे डेमो का भी आप्शन मिलता है आप अपने हिसाब से डेमो इंस्टाल कर सकते है|

ऊपर दिए गए सभी Theme अच्छे रेटिंग के है और दुनियाभर के लोग इसका इस्तेमाल करते है| अगर आप हिंदी में ब्लॉग बनाना चाहते है तो ये सभी Theme आपके लिए सबसे अच्छा होगा क्यूंकि ये सभी Theme हिंदी को सपोर्ट करता है| आप अपने पसंद के ऊपर दिए गए कोई भी Theme को खरीद सकते है और साथ में हमने होस्टिंग का भी आप्शन दिया है वहाँ से आप कुछ दिनों के लिए होस्टिंग का ट्रायल पैक ले सकते है जिसे बाद में अपग्रेड भी कर सकते है|

दोस्तों उम्मीद है की आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया होगा, आप ये पोस्ट ज़रूर शेयर करे ताकि औरो तक ये जानकारी आपके द्वारा पहुचे| आप अपने सुझाव निचे कमेंट कर सकते है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular