blogwire logo blogwire logo
  • Home
  • Information
  • Technology
  • Business
  • Entertainment
  • gaming
  • Information
  • News
  • Sports
Reading: Arvind Kejriwal Funds Misuse Case; Hoardings Scam | AAP Party | दिल्ली कोर्ट बोला- केजरीवाल पर FIR दर्ज करो: सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप, प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाए थे
BlogwireBlogwire
Font ResizerAa
  • Entertainment
  • Technology
Search
  • Homepage
  • Home
  • Features
    • Post Headers
    • Layout
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • Health
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved
Blogwire > Blog > Information > Arvind Kejriwal Funds Misuse Case; Hoardings Scam | AAP Party | दिल्ली कोर्ट बोला- केजरीवाल पर FIR दर्ज करो: सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप, प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाए थे
Arvind Kejriwal Funds Misuse Case; Hoardings Scam | AAP Party | दिल्ली कोर्ट बोला- केजरीवाल पर FIR दर्ज करो: सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप, प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाए थे
Information

Arvind Kejriwal Funds Misuse Case; Hoardings Scam | AAP Party | दिल्ली कोर्ट बोला- केजरीवाल पर FIR दर्ज करो: सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप, प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाए थे

BlogWire Team
Last updated: March 11, 2025 4:25 pm
By BlogWire Team
5 Min Read
Share
SHARE

[ad_1]

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में जमानत पर हैं।

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी पैसों के दुरुपयोग मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाने में जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया।

केजरीवाल और दो अन्य नेताओं गुलाब सिंह और नितिका शर्मा पर FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से 18 मार्च तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है।

यही होर्डिंग्स लगवाने पर केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

यही होर्डिंग्स लगवाने पर केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

6 साल पहले कोर्ट में लगाई गई याचिका 2019 में दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें आरोप था कि अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक गुलाब सिंह और द्वारका से पार्षद नितिका शर्मा ने पूरे इलाके में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। तब निचली अदालत ने याचिका खारिज कर FIR की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

जनवरी, 2024 में डायरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी ने भी AAP से राजनीतिक विज्ञापनों के लिए जनता के पैसे का दुरुपयोग करने के लिए ब्याज सहित 163.62 करोड़ रुपए वापस करने को कहा था।

भाजपा का आरोप- योजना के बजट से ज्यादा प्रचार पर खर्च

  • भाजपा ने जनवरी, 2025 में आरोप लगाया था कि AAP ने कुछ योजनाओं के बजट से ज्यादा खर्चा उसके प्रचार पर किया है। भाजपा ने दावा किया कि बिजनेस ब्लास्टर्स योजना के लिए 54 करोड़ रुपए जारी किए गए थे, जबकि इसके प्रचार में 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
  • वहीं, मेंटॉर योजना के लिए 1.9 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था, जबकि योजना के प्रचार पर 27.9 करोड़ रुपए खर्च हुए। पराली प्रबंधन योजना के लिए 77 लाख रुपए का बजट था जबकि प्रचार पर 28 करोड़ रुपए खर्च हुए।

शराब घोटाला केस में जमानत पर हैं केजरीवाल अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला केस में जमानत पर हैं। वे 13 जुलाई, 2024 को जेल से बाहर आए थे। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इसी मामले से जुड़े CBI केस में जमानत दी थी।

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI दोनों जांच एजेंसियों ने केस दर्ज किया है। ED ने उन्हें 21 मार्च, 2024 को अरेस्ट किया था।

इसके बाद 26 जून को CBI ने जेल से ही उन्हें हिरासत में ले लिया था। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी।

केंद्र का आदेश- केजरीवाल के बंगले में रेनोवेशन की जांच होगी

इससे पहले केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में रेनोवेशन की जांच के आदेश दिए थे। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को जांच के आदेश जारी किए थे। यह आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्कर्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि 40 हजार वर्ग गज (8 एकड़) में बने बंगले के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि बंगले के रेनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। भाजपा ने बंगले को केजरीवाल का शीशमहल नाम दिया है। केजरीवाल यहां 2015 से 2024 तक रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इस प्रोसेस को रद्द कर दिया जाना चाहिए। भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ के बाद इस बंगले में नहीं रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

————————————————-

केजरीवाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

क्या केजरीवाल ने ‘शीशमहल’ पर ₹45 करोड़ खर्च किए, रेनोवेशन के नियम क्या हैं

दिल्ली चुनाव में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का घर चर्चा में रहा था। भाजपा ने केजरीवाल पर ‘शीशमहल’ बनवाने का आरोप लगाया था। जवाब में केजरीवाल ने पीएम मोदी पर महंगी चीजें इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

You Might Also Like

Number of posts increased for SSC MTS 2024; Posts divided according to age, now 11,518 vacancies | सरकारी नौकरी: SSC MTS 2024 के लिए पदों की संख्या बढ़ी; उम्र के अनुसार बांटे गए पद, अब 11,518 वैकेंसी

Recruitment for 10003 posts in Punjab Food Supply; Fee free, last date 19 to 28 April in different cities | सरकारी नौकरी: पंजाब फूड सप्लाई में 10003 पदों पर भर्ती; फीस नि:शुल्क, लास्ट डेट अलग-अलग शहरों में 19 से 28 अप्रैल

कर्नाटक विधानसभा में भारी बवाल, बीजेपी विधायकों को मार्शलों ने उठाकर फेंका बाहर, देखें

Is the video of slapping the DM who came posing as VIP in Mahakumbh scripted

Prime Minister Modi gave the message of Arogyam Param Bhagyam| world health day | वर्ल्ड हेल्थ डे आज: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ‘आरोग्यम परमं भाग्यम’ का संदेश, कहा- अच्छा स्वास्थ्य समृद्ध समाज की नींव रखता है

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular

Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

By BlogWire Team
13 Min Read

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

By BlogWire Team
Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala
News

Secretary of State Marco Rubio at the American Compass Fifth Anniversary Gala

By BlogWire Team
28 Min Read
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Technology

जल्द आ रहा है व्हाट्सएप में मल्टी-डिवाइस सपोर्ट!

व्हाट्सएप का मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर आखिरकार लॉन्च के करीब है। व्हाट्सएप कथित तौर पर काफी समय…

By BlogWire Team
Kaise kare

नमस्ते भारत एप्प क्या है ? नमस्ते भारत एप्प को डाउनलोड कैसे करें 

नमस्कार दोस्तों आप सभी का blogwire में स्वागत है। आज के इस डिजिटल दौर में हम…

By BlogWire Team
Kaise kare

WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye – 2023 के नए तरीके

WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, मीडिया शेयरिंग आदि के लिए आप सभी लोग करते होंगें, लेकिन क्या आप…

By BlogWire Team
Technology

Instagram से पैसे कमायें – 10 आसान तरीके

Instagram से पैसे कैसे कमाने :- Instagram आज के समय में बहुत ही फेमस सोशल मीडिया…

By BlogWire Team
Blogging

ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमायें | Blogging se paise kaise kamaye

Blog क्या होता है? Blog एक ऐसा Platform होता है जिसके द्वारा लोग लिखित रूप में…

By BlogWire Team

Follow us on

Facebook Instagram

Copyright © 2025 BlogWire. All Rights reserved

About us  Privacy Policy Terms and conditions  Disclaimer  Contact us  Sitemap

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?